थाना पडाव क्षेत्र से अवैध हथियार देसी कट्टा व जिन्दा रौंद रखने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
अम्बाला, 12 मार्च (अभी): अम्बाला पुलिस द्वारा अवैध हथियार/कारतूस रखने वालों के खिलाफ चलाए अभियान के दौरान थाना पडाव क्षेत्र पानी की टंकी 12 क्रास रोड अम्बाला छावनी के पास से अवैध देसी कट्टा व जिन्दा रौंद रखने के मामले में 11 मार्च 2025 को सीआईए-2 के पुलिस दल ने निरीक्षक महिन्द्र सिहँ के नेतृत्व मंे सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी आशीष कुमार उर्फ टिड्डा निवासी शहतूत मण्डी अम्बाला छावनी थाना अम्बाला छावनी जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
11 मार्च 2025 को सीआईए-2 के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी के पास अवैध हथियार है जो किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। आरोपी पानी की टंकी 12 क्रास रोड अम्बाला छावनी के पास अवैध हथियार सहित खडा हैं। सूचना उपरान्त सीआईए-2 के पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना पडाव क्षेत्र पानी की टंकी 12 क्रास रोड अम्बाला छावनी के पास खड़े संदिग्ध आरोपी को काबू कर विधिपूर्वक तलाशी लेने पर उससे अवैध देसी कट्टा व जिन्दा रौंद बरामद किया। आरोपी की पहचान आशीष कुमार उर्फ टिड्डा निवासी शहतूत मण्डी अम्बाला छावनी थाना अम्बाला छावनी जिला अम्बाला के रूप में हुई जिसे अवैध हथियार सहित काबू कर थाना पड़ाव में मामला दर्ज किया।