16/09/25

भारतीय नौसेना जहाज निस्तार अभ्यास पैसिफिक रीच 2025 में भाग लेने के लिए सिंगापुर पहुंचा

आरएस अनेजा, 16 सितम्बर नई दिल्ली - भारतीय नौसेना का नवीनतम स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित डाइविंग सपोर्ट वेसल (डीएसवी), आईएनएस निस्तार सिंगापुर के चांगी पहुंचा। पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग की कमान और नियंत्रण में कार्यरत यह जहाज बहुराष्ट्रीय अभ्यास पैसिफिक रीच में भाग लेगा।

आईएनएस निस्तार, जहाज निर्माण में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की दिशा में देश की आत्मनिर्भरता और प्रगति का एक शानदार उदाहरण है और 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशीकरण हासिल करने में सक्षम रहा है। अपने साइड स्कैन सोनार, कार्य और अवलोकन श्रेणी के आरओवी और विस्तृत गहरे समुद्र में गोताखोरी प्रणालियों के साथ यह जहाज डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू व्हीकल (डीएसआरवी) के लिए मदरशिप (एमओएसएचआईपी) की भूमिका निभाएगा।

सिंगापुर द्वारा आयोजित पैसिफिक रीच 2025 अभ्यास में 40 से अधिक देश सक्रिय भागीदार या पर्यवेक्षक के रूप में भाग लेंगे। यह अभ्यास मुख्यतः दो चरणों में आयोजित किया जाएगा: बंदरगाह और समुद्री चरण।

Previous

एनएसएसटीए ने आईएसईसी की प्लेटिनम जुबली अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया

Next

प्रधानमंत्री ने स्पीड स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर आनंद कुमार वेलकुमार को बधाई दी