09/09/26

खरीफ सीजन को लेकर मंडियों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करें अधिकारी- एसडीएम कनिका गोयल

अभिकान्त, 09 सितंबर अम्बाला : एसडीएम अंबाला छावनी कनिका गोयल ने बुधवार को अपने कार्यालय में खरीफ सीजन के दृष्टिगत अंबाला छावनी मंडी एवं शाह मंडी में धान फसलों की खरीद को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने मंडियों में फसल खरीद को लेकर की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


एसडीएम ने बैठक में अधिकारियों से मंडियों में फसल खरीद की तैयारियों, खरीद एजेंसियों की व्यवस्थाओं, बारदाने की उपलब्धता, मंडी परिसर की साफ-सफाई, पेयजल, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाओं, सीसीटीवी कैमरा, गेट पास सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि मंडियों में आने वाले किसानों के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ फसल की खरीद, उठान एवं अन्य संबंधित कार्यों को भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समयबद्ध तरीके से पूरा करवाया जाएं।


उन्होंने कहा कि मंडी परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था, पर्याप्त बारदाना, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, किसानों के बैठने सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही गेट पास तथा फसल खरीद से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी किसानों को उपलब्ध हो इसके लिए कार्य करें, ताकि मंडियों में किसानों, आढ़ती एवं संबंधित को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो।


एसडीएम ने कहा कि किसानों की सुविधा एवं फसल खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी धान खरीद कार्य को बेहतर समन्वय के साथ करना सुनिश्चित करें।


इस अवसर पर अंबाला छावनी से मण्डी सचिव नीरज भारद्वाज व चेयरमैन मार्किट कमेटी बलविंदर सिंह शाहपुर, मण्डी साहा इंचार्ज मांगेराम, आढती एसोसीएसन प्रधान अजय गर्ग, डीएमओ महावीर सिंह, आढती साहा सहित अन्य संबंधित मौजूद रहें।

Previous

अम्बाला : विधिक जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों एवं नि:शुल्क विधिक सहायता के प्रति किया जागरूक

Next

प्रदेश में 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा 9वां राष्ट्रीय पोषण माह - थीम "हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी" : राजस्थान