ऑल इंडिया कराटे प्रतियोगिता में अंबाला के खिलाड़ियों का जलवा; हरियाणा ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी
जे कुमार अंबाला, 25 अगस्त 2026 : अमृतसर के सोफी रोड स्थित सिमरन पैलेस में 'क्यूरिन शितोर्यो कराटे एसोसिएशन' द्वारा आयोजित ऑल इंडिया कराटे प्रतियोगिता में अंबाला के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 900 से अधिक प्रतिभागियों वाली इस स्पर्धा में अंबाला के उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर हरियाणा की टीम ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विभिन्न आयु व भार वर्गों में अंबाला के खिलाड़ियों ने पदक बटोरे:
स्वर्ण पदक: रोहन गांधी, रोहना शर्मा, इकनूर कौर (एमएमआईएस सादोपुर); कीर्ति, तृप्तमन, वाशु (पुलिस डीएवी); काजल, वेदांश (पीकेआर जैन) तथा प्रणीत सकलानी (वायुरक्षा आर्मी प्राइमरी स्कूल)।
रजत पदक: अलीशा, रश्मीत, आव्या, परिणीति, मयंक, मनन (पुलिस डीएवी); पारुल, तारा देवी, साना पाल (पीकेआर जैन); अजवीर, सिदक् सिंह, बुशरा खान (एमएमआईएस सादोपुर)।
कांस्य पदक: गुर्शान, परमजोत, देवन, लवप्रीत, रक्षित, शाइना, दिव्यांका (एमएमआईएस); नुविका, परीशा, अंशिका, युवराज (पुलिस डीएवी); रूहानी, अर्शदीप व इशान (पीकेआर जैन)।
अंबाला आगमन पर इंदिरा पार्क में प्रशिक्षकों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का ढोल-नगाड़ों और मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
#AmbalaNews #KarateChampionship #HaryanaSports #AmbalaSports #AmbalaUpdates #HaryanaNews #OverallTrophy
Previous
बहादुरगढ़: हाईवे पर चलते कंटेनर में लगी भीषण आग; चालक की जिंदा झुलसने से दर्दनाक मौत
Next