01/08/26

पलवल: जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6ठी में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी; 28 नवंबर को होगी परीक्षा

जे कुमार पलवल, 1 अगस्त 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 (JNVST) के तहत कक्षा छठी में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को आवेदन करने का एक और मौका दिया गया है। नवोदय विद्यालय समिति ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 7 अगस्त 2026 कर दिया है।

उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के राजकीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 5वीं में पढ़ रहे विद्यार्थी इसके लिए पात्र हैं। आवेदक की जन्म तिथि 01 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होनी चाहिए। पात्र छात्र व उनके अभिभावक समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर जाकर नि:शुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा।

उपायुक्त ने सभी स्कूलों के प्राचार्यों और मुख्याध्यापकों को निर्देश जारी किए हैं कि वे ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों के अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों को इस परीक्षा के प्रति जागरूक करें और उनके ऑनलाइन पंजीकरण में पूर्ण सहयोग प्रदान करें, ताकि कोई भी योग्य बच्चा इस अवसर से वंचित न रहे।

#PalwalNews #JNVST2027 #NavodayaVidyalaya #PalwalDC #AdmissionAlert #HaryanaNews #BreakingNewsPalwal

Previous

एस.ए. जैन सीनियर मॉडल स्कूल में दो दिवसीय 'साइंस दिवस' का भव्य आयोजन; विद्यार्थियों ने बिखेरी अपनी वैज्ञानिक सोच

Next

पलवल: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध क्लीनिक पर मारा छापा; बिना डिग्री प्रैक्टिस कर रहा फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार