पलवल: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध क्लीनिक पर मारा छापा; बिना डिग्री प्रैक्टिस कर रहा फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार
जे कुमार पलवल, 1 अगस्त 2026: उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन और सिविल सर्जन डॉ. सतिंदर वशिष्ठ के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने पलवल के इस्लामाबाद (ईश्वर नगर) स्थित एक अनाम अवैध क्लीनिक पर छापेमारी कर बिना किसी वैध डिग्री के प्रैक्टिस कर रहे फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है।
सिविल सर्जन डॉ. सतिंदर वशिष्ठ ने बताया कि डॉ. राहुल कुमार (MTP नोडल अधिकारी), डॉ. निधि सोरौत, डॉ. पंकज और जिला समन्वय अधिकारी (DCO) की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने एक फर्जी मरीज (महिला) और उसके परिजन को क्लीनिक पर भेजा। सौदा ₹700 में तय हुआ था, जिसमें आरोपी ने ₹600 लेकर अवैध गर्भपात के लिए एमटीपी (MTP) किट थमा दी।
संकेत मिलते ही रेडिंग टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसके पास कोई डॉक्टरी डिग्री नहीं है। मौके से एमटीपी किट, भारी मात्रा में दवाइयां, चिकित्सा उपकरण और चिह्नित नोट बरामद कर सील कर दिए गए।
इस संदर्भ में कैंप थाना पलवल में आरोपी के खिलाफ 'एमटीपी अधिनियम' (MTP Act) और 'राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम' (NMC Act) की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#PalwalNews #IllegalClinic #HealthDepartment #PalwalPolice #MTPAct #BreakingNewsPalwal #HaryanaNews #HaryanaHealth
Previous
पलवल: जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6ठी में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी; 28 नवंबर को होगी परीक्षा
Next