13/05/25

फेसबुक व इंस्टाग्राम से दूरी को बनाया जपलीन कौर ने गुरुमंत्र, हासिल किए 98 प्रतिशत अंक

अम्बाला / चंडीगढ़, 13 मई (अभी): अंबाला सिटी की पालिका विहार निवासी 17 वर्षीय जपलीन कौर सबरवाल ने सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक लेकर अंबाला व स्कूल का नाम रोशन किया।

जपलीन कौर पंजोखरा के माइंड ट्री स्कूल की छात्रा है। 500 में से 488 अंक हासिल किए है। जपलीन कौर ने बताया कि परीक्षा से पहले ही फेसबुक व इंस्टाग्राम का इस्तेमाल बंद कर दिया था। टाइम टेबल बनाकर दिनरात तैयारी की। वह बड़े होकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती है। जपलीन कौर ने अपनी उपल​ब्धि का श्रेय माता दमनदीप कौर व पिता कमलप्रीत सबरवाल को दिया है।

बड़ी बहन जसलीन कौर को अपना आदर्श मानती है जो वकालत कर रही है। जो परीक्षा में हमेशा उत्तीर्ण रही है। इन्हीं से देखकर टॉपर बनने की ठानी है। इस खुशी के मौके पर स्कूल स्टाफ सहित परिजनों व रिश्तेदारों ने भी जपलीन कौर व पूरे परिवार को बधाई दी।

Previous

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

Next

सामाजिक न्याय मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक