21/03/25

शादी के बंधन में बंधे जालंधर के हॉकी ओलंपियन मंदीप सिंह, हरियाणा की हॉकी खिलाड़ी उदिता से लिए लावा फेरे

पंजाब, 21 मार्च (अभी): जालंधर के हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन मनदीप सिंह और हिसार की भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर उदिता कौर शादी के बंधन में बंध गए हैं। ओलंपियन्स ने जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में सात फेरे लिए।  

शादी में भारतीय हॉकी टीम के जनरल सेक्रेटरी भोला सिंह सहित पूरी टीम पहुंची। मनदीप की माता ने कहा कि आज खुशी भरा दिन है। इस शादी को लेकर दोनों परिवारों सहित रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि वह उदिता को अपनी बहू नहीं बेटी बनाकर रखेंगी। 

Previous

फाजिल्का पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई, रानी-बग्गा के अवैध निर्माण बुलडोजर से ध्वस्त

Next

पुलिस एनकाउंटर में बदमाश ढेर, अमृतसर में फुटबाल टूर्नामेंट में नाबालिग को गोली मार कर की थी हत्या