05/06/25

गुरु ब्रह्मानंद जी के विचारों से जुड़कर अपने जीवन को सफल बनाएं: विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण

चंडीगढ़, 05 जून (अभी) - हरियाणा विधानसभा स्पीकर श्री हरविंद्र कल्याण ने कहा कि गुरु ब्रह्मानंद जी ने हमेशा लोक भलाई के लिए कार्य किए और मानवता को सच्चा रास्ता दिखाया। उन्होंने हमेशा सही मार्ग पर चलने, पर्यावरण संरक्षण, बुराइयों से दूर रहने एवं नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया है। उन्होंने अपना जीवन मानवता की भलाई के लिए समर्पित किया। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज व राष्ट्रहित में निरंतर अपना योगदान देना चाहिए।

 

श्री हरविंद्र कल्याण आज कैथल के मुंदड़ी गांव स्थित जगद गुरु  श्री ब्रह्मानंद आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने आश्रम में गुरु  ब्रह्मानंद जी की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना की तथा हवन यज्ञ में आहुति डाली। उन्होंने कहा कि हमें गुरु ब्रहानंद जी के विचारों से जुड़ना चाहिए, ताकि हम जीवन में अच्छे कार्य करें।

 

उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आश्रम परिसर में पौधा रोपण किया और अपने संदेश में कहा कि हमें ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। पौधों को अपने बच्चे की तरह पालना चाहिए, ताकि वह बड़ा होकर हमें छांव, फल और ऑक्सीजन दें। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक, कचरा पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा है और हमारे वन्य जीवों को नुकसान पहुंचा रहा है। हमारे छोटे-छोट प्रयास जैसे कि कचरे का सही ढंग से वर्गीकरण तथा वस्तुओं का पुनः उपयोग एक बड़ा बदलाव ला सकता है। आईए प्लास्टिक प्रदूषण के निराकरण की ओर एक ओर सशक्त कदम बढ़ाएं।

Previous

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से की पौधारोपण करने की अपील

Next

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की कई सेवाएं राइट टू सर्विस एक्ट के दायरे में