12/10/25

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने करसोग में 188 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

हिमाचल, 12 अक्टूबर (अभी): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी जिला के करसोग में लोगों को 188.8 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने करसोग में 34.25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित संयुक्त कार्यालय भवन, 1.67 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विषयवाद विशेषज्ञ उद्यान कार्यालय भवन, करसोग में 29.51 लाख रुपये की लागत से निर्मित पंचायत सामुदायिक केंद्र तृमण, 90.11 लाख रुपये की लागत से माहूंनाग मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, 71.57 लाख रुपये से मैंहंडी ग्राम पंचायत के कार्य, 13 लाख रुपये से निर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्र भन्थल, 32.74 लाख रुपये से ग्राम पंचायत सामुदायिक केंद्र सूई कुफरीधार और 13.75 लाख रुपये से संयुक्त कार्यालय भवन में अपना पुस्तकालय का लोकार्पण किया।

उन्होंने करसोग कस्बा एवं समीपवर्ती गांवों के लिए 55 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली मल निकासी योजना, 31.80 लाख रुपये से भकरोट-करसोग-सनारली-सैंज सड़क के उन्नयन कार्य, 13.18 करोड़ रुपये से खील से भगेलु सड़क के उन्नयन कार्य, 19.75 करोड़ रुपये की लागत से खील से भगेलु (कैलोधार गरजूब) के उन्नयन कार्य, 11.06 करोड़ रुपये की लागत से छलोग से बघेल मार्ग और 18.60 करोड़ रुपये की लागत से कैलोधार से सैंज सड़क के उन्नयन कार्य की आधारशिला रखी।

#SukhvinderSinghSukhu #KarsogDevelopment #MandiProjects #HimachalInfrastructure #DevelopmentMilestone #SewerageScheme #RoadUpgradation #NewOfficeBuilding #CommunityDevelopment #HimachalPradesh

Previous

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की महत्त्वपूर्ण बैठक जारी

Next

आज के प्रमुख खेल समाचा (12 अक्टूबर 2025)