01/03/25

पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष बने सरतेज सिंह नरूला

चंडीगढ़, 01 मार्च (अभी): पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष के रूप में एडवोकेट सरतेज सिंह नरूला निर्वाचित हुए हैं। नरूला के समर्थकों में खुशी की लहर है। नरूला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रविंदर सिंह रंधावा को हराया। नरूला को 1781 वोट मिले, जबकि रंधावा को 1404 वोट मिले। पूर्व अध्यक्ष विकास मलिक 816 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

अध्यक्ष पद के लिए कुल सात उम्मीदवार मैदान में थे। एडवोकेट निलेश भारद्वाज को उपाध्यक्ष, एडवोकेट गगनदीप जम्मू को सचिव और भाग्यश्री सेतिया को संयुक्त सचिव चुना गया। वहीं, एडवोकेट हरविंदर सिंह मान को कोषाध्यक्ष चुना गया। इन चुनावों का आयोजन सीनियर एडवोकेट कुलजीत सिंह सिद्धू की अध्यक्षता वाली चुनाव समिति ने किया। कार्यकारिणी के 10 सदस्यों के परिणाम शनिवार को घोषित किए जाएंगे।

चंडीगढ़ बार एसोसिएशन चुनाव, अध्यक्ष पद पर जीते अशोक चौहान

चंडीगढ़ जिला कोर्ट में बार एसोसिएशन चुनावों में प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। प्रधान पद पर चार बार के पूर्व प्रधान अशोक चौहान ने बाजी मार ली जबकि उपप्रधान के पद पर संदीप गुज्जर ने जीत दर्ज की।  सचिव के पद पर अमिश चावला, कोषाध्यक्ष के पद पर उज्जवल भसीन ने महज 11 वोटों से जीत दर्ज की। संयुक्त सचिव के पद पर पूजा दीवान और लाइब्रेरी सचिव के पद पर अरुण जांगड़ा को निर्विरोध चुन गया है। सुबह से ही कोर्ट में चुनाव के दौरान वकीलों की काफी चहल पहल देखने को मिली। सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखते हुए कोर्ट परिसर में काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। हालांकि दोपहर के समय वकीलों के बीच कुछ कहासुनी भी हुई।

Previous

अल्पसंख्यक मामलात विभाग ने ली राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक

Next

सरकार की प्रमुख योजना के अंतर्गत दस हजार किसान उत्पादक संगठनों के गठन का लक्ष्य हासिल किया गया