20/11/25

अम्बाला शहर में 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक भव्य गीता जयंती महोत्सव, सीईओ जिला परिषद ने दिए तैयारियों के निर्देश

जे कुमार, अम्बाला 20 नवम्बर - अम्बाला शहर में इस वर्ष भी जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। सीईओ जिला परिषद गगनदीप ने बताया कि यह भव्य महोत्सव 29 नवम्बर से 01 दिसम्बर तक राम बाग मैदान, अम्बाला शहर में मनाया जाएगा।

सीईओ गगनदीप एनआईसी कार्यालय के सभागार में महोत्सव के आयोजन की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों की बैठक ले रहे थे। इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम शिवजीत भारती, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच और नगराधीश अभिषेक गर्ग सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

तीन दिवसीय आयोजन की रूपरेखा : - हर वर्ष की भांति, इस वर्ष भी समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी और जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 28 नवम्बर: महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला में सोहन लाल डीएवी कॉलेज में सैमिनार का आयोजन किया जाएगा।

29 नवम्बर: मुख्य कार्यक्रम स्थल रामबाग मैदान अम्बाला शहर में प्रातः हवन यज्ञ के साथ जिला स्तरीय समारोह का आरम्भ होगा। मुख्य आकर्षण: तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति रहेगी। कार्यक्रम में नगाड़ों, बीन वादकों और अन्य की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी। शोभा यात्रा: गीता जयंती महोत्सव के तहत शोभा यात्रा का आयोजन भी किया जाएगा, जो शहर के मुख्य बाजारों से गुजरेगी।

भव्यता के लिए सामूहिक अपील :- सीईओ जिला परिषद गगनदीप ने सभी विभागाध्यक्षों से अपील की कि वे अपने परिवार के साथ स्वयं उपस्थित रहें ताकि कार्यक्रम की भव्यता और शोभा को और बढ़ाया जा सके। उन्होंने धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया कि वे कार्यक्रम का हिस्सा बनकर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए प्रेरित करें और शोभा यात्रा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त दीपक सूरा, डीएसपी विजय कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

#ambala #News #geetajayantifestival #ambala-city #instructions

Previous

पंजाब विश्वविद्यालय में 6 से 9 दिसंबर तक आयोजित होगा ‘स्टूडेंट साइंस विलेज’ कार्यक्रम

Next

हरियाणा में वीआईपी नंबर की रिकॉर्ड बोली: HR22W-2222 के नंबर प्लेट ने मारी 35.04 लाख की छलांग