07/04/25

चरखी दादरी जिला में यात्रा पूरा कर महेंद्रगढ़ के लिए रवाना हुई साइक्लोथॉन

चंडीगढ़, 07 अप्रैल (अभी): हरियाणा सरकार द्वारा युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए चलाये गए साइक्लोथॉन कार्यक्रम में लोग बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं और यह कार्यक्रम एक अभियान का रूप ले चुका है। युवा, बुजुर्ग, महिलाएं सभी नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।

 

एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी सोच के साथ प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ कार्य कर रही है और लोगों को जागरूक करने के लिए ड्रग फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन के दूसरे संस्करण को चलाया जा रहा है। जिला चरखी दादरी में दो दिनों तक जागरूकता अभियान चलाने के बाद साइक्लोथॉन यात्रा सोमवार को चिडिय़ा गांव के रास्ते महेन्द्रगढ जिला में प्रवेश कर गई।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का इस यात्रा के माध्यम से बहुत बड़ा उद्देश्य है और यह उद्देश्य सार्थक होना जरूरी है। तभी हरियाणा प्रदेश के युवाओं को नशे से बाहर निकाला जा सकता है। यात्रा के माध्यम से हरियाणा को ड्रग्स फ्री बनाने के लिए युवाओं के साथ-साथ हर नागरिक को जागरूक करना होगा।

Previous

एनीमिया उन्मूलन को एमडीयू के साथ एकजुट हुए हेल्थ विवि, स्वास्थ्य विभाग तथा आईएमए

Next

पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार यमुनानगर में प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा