स्वास्थ्य मंत्री ने दक्षिणी हरियाणा के लिए क्षत्रिपूर्ति पोर्टल खोलने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

चंडीगढ़, 04 सितंबर (अभी) - हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री सुश्री आरती सिंह राव ने दक्षिणी हरियाणा के किसानों के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि कल ही उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि इस मौसम में हुई अत्यधिक वर्षा के कारण दक्षिणी हरियाणा के कई जिलों में कपास व बाजरा जैसी मुख्य फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। फसल क्षति की रिपोर्ट अपलोड करने व मुआवजा प्रदान करने के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलना आवश्यक है ताकि प्रभावित किसानों को उचित राहत मिल सके।

आरती सिंह राव ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनके अनुरोध को तुरंत स्वीकार करते हुए अन्य जिलों की तरह महेंद्रगढ़, भिवानी और सिरसा में भी क्षत्रिय पूर्ति पोर्टल खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे वास्तव में किसानों के हितैषी हैं।

#HealthMinister #expressed #gratitude #CM #Kshatripurti #Portal for #Southern #Haryana

Previous

पंडित बी.डी. शर्मा हेल्थ साइंस विश्वविद्यालय रोहतक में यूजी/पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए होगी सीईटी परीक्षा

Next

नेत्रदान पखवाड़ा अम्बाला : "नेत्रदान जिंदगी को रोशनी" थीम पर जागरूकता कार्यक्रम