30/05/25

हरियाणा सचिवालय और सीएम आवास को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

चंडीगढ़, 30 मई (अभी): हरियाणा मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल मिली है। इसके बाद तत्काल प्रभाव से चंडीगढ़ पुलिस ने सचिवालय परिसर को खाली करवाया और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह धमकी एक ईमेल के माध्यम से दी गई, जिसमें साफ तौर पर मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को निशाना बनाने की बात कही गई थी। ईमेल में फिदायीन हमले की भी बात लिखी थी। मेल मिलते ही सुरक्षा बलों ने बिना कोई देर किए पूरे परिसर को खाली करवाया और बम निरोधक दस्ते को तैनात कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया और मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ा दी।

इससे पहले पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट को भी इसी तरह की धमकी मिल चुकी है, जिससे यह आशंका और गहरी हो गई है कि यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। पुलिस और साइबर सेल अब ईमेल की जांच कर रही हैं ताकि इसके पीछे की असल मंशा और स्रोत का पता लगाया जा सके।

Previous

चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में बदला माैसम, बरसात ने गर्मी से दिलाई राहत

Next

दिनदहाड़े फगवाड़ा के बैंक में घुसे लुटेरे, गन प्वाइंट पर लूटे 40 लाख, तीन बदमाशों ने की वारदात