20/06/25

पुनर्नियुक्ति मामलों की समीक्षा के लिए हरियाणा ने किया कमेटी का पुनर्गठन

चंडीगढ़, 20 जून (अभी) - हरियाणा सरकार ने पुनर्नियुक्ति मामलों की जांच के लिए कमेटी का पुनर्गठन किया है। यह कमेटी व्यक्तिगत मामले और प्रशासनिक विभागों द्वारा भेजे गए वर्गों या श्रेणियों से संबंधित मामलों की समीक्षा करेगी।

 

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, आईएएस अधिकारी श्री सुधीर राजपाल इस कमेटी के अध्यक्ष होंगे, जबकि डॉ. सुमिता मिश्रा और श्री आनंद मोहन शरण इसके सदस्य होंगे। यह कमेटी आगामी कार्रवाई के लिए संबंधित प्रशासनिक विभागों को सिफारिश करेंगे।

Previous

प्रदेश सरकार महिलाओं के जीवन उत्थान और उनके स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध: सिंचाई तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी

Next

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की यूजी की डिस्टेंस/ऑनलाइन मोड की परीक्षाएं 27 जून से