हरियाणा : राज सिंह व उर्वशी रंगारा बने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक

अभिकान्त, 02 जुलाई हरियाणा : हरियाणा सरकार ने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों, श्री राज सिंह तथा सुश्री उर्वशी रंगारा को तत्काल प्रभाव से संयुक्त निदेशक से अतिरिक्त निदेशक के पद पर पदोन्नत किया है।

 

दोनों अधिकारियों को एफपीएल-13 (ग्रुप 'ए') वेतन स्तर में पदोन्नत किया गया है। दोनों अधिकारी राज्य सेवा नियम, 1982 के प्रावधानों के अनुसार एक वर्ष अथवा सेवानिवृत्ति की तिथि, जो भी पहले हो, तक परिवीक्षा अवधि पर रहेंगे।

 

इस संबंध में आयुक्त एवं सचिव, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा आवश्यक प्रशासनिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

#HaryanaGovt #InformationAndPublicRelations #OfficerPromotion #RajSingh #UrvashiRangara #HaryanaBureaucracy #ChandigarhNews #danikkhabar

Previous

हरियाणा में राशन डिपो की आवेदन प्रक्रिया हुई ऑनलाइन: महिलाओं को मिलेगा 33 फीसदी कोटा; अच्छे आचरण पर 65 वर्ष तक बढ़ेगी अवधि

Next

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला; किताबों की ओवरचार्जिंग रोकने के लिए देश का पहला 'पुस्तक पोर्टल' लॉन्च