31/03/25

व्रत में प्रयोग होने वाली खाद्य सामग्री को खरीदने से पहले उसकी उत्पादन तिथि एवं समाप्ति तिथि देखकर ही खरीदें: फूड सेफ्टी ऑफिसर

अम्बाला, 31 मार्च (अभी): फूड सेफ्टी ऑफिसर डा. योगेश कुमार कादियान ने बताया कि नवरात्रों का शुभारम्भ हो चुका है। नवरात्रों के दौरान ज्यादतर लोग व्रत रखते हैं एवं व्रत के दौरान कुट्टू एवं सिंघाडे का आटा, साबुदाने, सामक आदि का सेवन करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि व्रत में प्रयोग होने वाली खाद्य सामग्री जैसे कुट्टू एवं सिंघाडे का आटा, साबुदाने, सामक आदि खरीदने से पहले उसकी उत्पादन तिथि एवं समाप्ति तिथि देखकर ही उसे खरीदें एवं पुरानी व खुले में रखी खाद्य सामग्री न खरीदें।


उन्होंने यह भी बताया कि सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को नवरात्रों के दौरान व्रत से सम्बन्धित खाद्य पदार्थ जैसे कुट्टू एवं सिंघाडे का आटा ताजा व शुद्ध बेचने के निर्देश दिए हुए हैं। इसके साथ-साथ वह अपनी दुकानों में साफ-सफाई का ध्यान रखें। खुले में रखे हुए खाद्य पदार्थ देने की बजाए सीलबंद /पैकेट का सामान उचित लेबल सहित देना सुनिश्चित करें एवं एक्सपाईरी तिथि की कोई भी खाद्य सामग्री /पदार्थ न बेचें। जिससे आम जनता को ताजा व शुद्ध खाद्य सामग्री मिल सके और उनके स्वास्थ्य के साथ कोई खिडवाड न हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि यदि कहीं पर नियमों की अवहेलना पाई गई तो तुरंत नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Previous

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली के विशेष मॉनिटर बाल कृष्ण गोयल द्वारा सरकारी विभागों में किया गया औचक निरीक्षण दौरा

Next

जिला स्तर पर आयोजित समाधान शिविर  लोगों के लिए बेहद ही कारगर सिद्ध हो रहे हैं: एसडीएम दर्शन कुमार