13/05/26

हरियाणा में ग्रुप-डी के रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी, विभागों को HSSC पोर्टल पर 31 मई तक भेजनी होगी मांग

अभिकान्त, 13 मई हरियाणा : हरियाणा सरकार ने राज्य के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों, प्राधिकरणों तथा अन्य सरकारी एजेंसियों में रिक्त ग्रुप-डी के नियमित पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत चौकीदार और स्वीपर के पदों को छोड़कर अन्य सभी रिक्त नियमित ग्रुप-डी पद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के माध्यम से भरे जाएंगे।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, बोर्डों, निगमों, वैधानिक निकायों तथा राज्य सरकार के स्वामित्व और नियंत्रण वाली अन्य एजेंसियों के प्रमुखों को रिक्त पदों की नई मांग 31 मई, 2026 तक  एचएसएससी के पोर्टल अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।

विभागों को स्वीकृत पदों, नियमित कर्मचारियों द्वारा भरे गए पदों तथा हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम, 2024 के तहत कार्यरत अनुबंध कर्मचारियों द्वारा भरे गए पदों का विवरण देने के भी निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा, पांच वर्ष की सेवा पूरी कर चुके अनुबंध कर्मचारियों और पांच वर्ष की सेवा पूरी नहीं करने वाले कर्मचारियों का अलग-अलग विवरण उपलब्ध कराने को कहा गया है

#HaryanaJobs #HSSC #GroupDRecruitment #HaryanaNews #GovtJobs2026 #AnuragRastogi #JobAlert #HaryanaGovernment #DanikKhabar

Previous

महेंद्रगढ़ में CM फ्लाइंग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से भंडारित 644 क्विंटल सरसों पकड़ी, दो फर्मों पर लगा भारी जुर्माना

Next

वेरका और अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, कल से लागू होंगी नई दरें