नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बंद होंगे 27 अवैध कट, हादसों पर लगेगी लगाम और जाम से मिलेगी राहत नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बंद होंगे 27 अवैध कट, हादसों पर लगेगी लगाम और जाम से मिलेगी राहत

जे कुमार नोएडा, 1 अगस्त 2026: गौतमबुद्ध नगर (नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी क्षेत्र) में आए दिन होने वाले सड़क हादसों और ट्रैफिक जाम की मुख्य वजह बन रहे 27 अवैध कटों को जल्द पूरी तरह बंद किया जाएगा। सहायक संभागीय परिवहन विभाग (ARTO) ने सड़क सुरक्षा के मद्देनजर यह सख्त कदम उठाया है।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ प्रवर्तन) डॉ. उदित नारायण पांडेय ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण (YEIDA) और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को पत्र लिखकर इन संवेदनशील कटों की सूची सौंपी है। एआरटीओ ने सभी संबंधित सड़क निर्माण एजेंसियों को कंक्रीट बैरियर या लोहे की मजबूत ग्रिल लगाकर इन अवैध कटों को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं।

#NoidaNews #GreaterNoida #TrafficUpdates #RoadSafety #NoidaPolice #NHAI #YAMUNAEXPRESSWAY #BreakingNewsNCR

Previous

महेंद्रगढ़: नांगल चौधरी में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत; राजस्थान की निजी कंपनी में कार्यरत था मृतक

Next

गुमला में गहराया स्वास्थ्य संकट: 6 डॉक्टरों का हुआ तबादला, जिले को नहीं मिला एक भी नया चिकित्सक