हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ और पंचकूला स्थित सरकारी मकानों के लिए मांगे आवेदन
अभिकांत चंडीगढ़, 6 अगस्त 2026 : हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ और पंचकूला स्थित सरकारी आवासों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू करते हुए पात्र अधिकारियों व कर्मचारियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए कर्मचारी लोक निर्माण विभाग के पोर्टल awas.haryanapwd.gov.in पर जाकर अपनी अर्जी जमा कर सकते हैं।
जारी शेड्यूल के अनुसार, आउट ऑफ टर्न अलॉटमेंट (चिकित्सा आधार) के लिए आवेदन जमा करने, अपडेट करने व वरीयता भरने की अंतिम तिथि 12 अगस्त, 2026 (रात 11:59 बजे तक) तय की गई है। वहीं, अन्य सभी सामान्य श्रेणियों के आवेदकों के लिए यह समयसीमा 24 अगस्त, 2026 तक रहेगी।
पोर्टल पर अस्थायी वरिष्ठता सूची 27 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी, जिस पर 31 अगस्त से 2 सितंबर तक आपत्तियां व दावे दर्ज कराए जा सकेंगे। इसके बाद 14 सितंबर को अंतिम वरिष्ठता सूची जारी होगी और 25 सितंबर, 2026 से मकानों के आवंटन की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वरिष्ठता सूची एचआरएमएस (HRMS) पोर्टल पर दर्ज विवरण के आधार पर ही तैयार होगी। इसलिए कर्मचारी आवेदन करने से पहले अपने विभाग से एचआरएमएस डेटा दुरुस्त करवा लें, क्योंकि बाद में किए गए संशोधनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
#HaryanaGovt #GovtQuarters #ChandigarhNews #PanchkulaNews #HRMSHaryana #AwasPortal #BreakingNewsHaryana #HaryanaEmployees
Previous
नारनौल में 9 अगस्त को 'राज्य स्तरीय हाफ मैराथन 2026', मुख्यमंत्री देंगे हरी झंडी; विजेताओं को मिलेंगे लाखों के इनाम
Next