नारनौल में 9 अगस्त को 'राज्य स्तरीय हाफ मैराथन 2026', मुख्यमंत्री देंगे हरी झंडी; विजेताओं को मिलेंगे लाखों के इनाम
अभिकांत चंडीगढ़, 6 अगस्त 2026 : हरियाणा सरकार के 'हरियाणा उदय अभियान' के अंतर्गत जिला प्रशासन महेंद्रगढ़ (नारनौल) द्वारा आगामी 9 अगस्त, 2026 (रविवार) को 'राज्य स्तरीय हाफ मैराथन 2026' का विशाल आयोजन किया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय दौड़ का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने प्रदेशवासियों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यह मैराथन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने वाला एक महा-अभियान है।
यह हाफ मैराथन 9 अगस्त को सुबह 07:00 बजे शुरू होगी। इसके लिए नूनी शेखपुरा - सेक्टर मोड़ (नारनौल-महेंद्रगढ़ रोड) को नया स्टार्टिंग पॉइंट बनाया गया है। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में इस बार मैराथन की विशेष थीम 'हर घर तिरंगा' रखी गई है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने सभी नागरिकों, खिलाड़ियों और सामाजिक संस्थाओं से आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराकर इस खेल महाकुंभ को सफल बनाने का आग्रह किया है।
#NarnaulNews #HaryanaHalfMarathon #Marathon2026 #HaryanaUday #AartiSinghRao #HarGharTiranga #HaryanaGovt #BreakingNewsHaryana
Previous
नूंह: वार्ड नंबर-10 में अधिवक्ता के घर 20 लाख नकद व सोने-चांदी के जेवरातों की बड़ी चोरी; बाइक सवार 3 संदिग्ध सीसीटीवी में कैद
Next