09/08/25

हिमाचल के राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों रक्षा बंधन की बधाई दी

हिमाचल, 09 अगस्त (अभी): राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रक्षा बन्धन के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।


राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि रक्षा बन्धन का त्योहार समाज में आपसी भाई-चारे को बढ़ाने के साथ-साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के बीच प्यार, स्नेह और परस्पर विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रक्षा बन्धन का त्योहार सद्भाव और स्नेह को पोषित करता है। उन्होंने कामना की कि राखी का यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां व समृद्धि लेकर आए।

#himachal #rakshabandhan #danikkhabar #wishes #news #state

Previous

स्कूली विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा को लेकर निकाली जागरूकता रैली, देशभक्ति का भरा जोश

Next

न्यू ड्रीम्स फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों बारे किया जागरूक