अंबाला: 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सहमति से निपटाए जाएंगे लंबित मामले
अम्बाला , 08 सितंबर (अभिकान्त) : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निदेर्शानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितम्बर 2026 को किया जायेगा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला गीतांजली गोयल ने बताया की लोगों के लवित मामलों का निपटारा करने के लिए समय- समय पर लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है।
इस कड़ी में आगामी 12 सितम्बर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। लोक अदालत में वैवाहिक, पारिवारिक विवाद, आपराधिक मामले, भूमि अधिग्रहण, श्रम विवाद, बैंक रिकवरी मामले, और पेंशन मामलों का निपटारा होगा। जिला न्यायालय में हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है जिसमें पैनल अधिवक्ता और पैरा लीगल वालंटियर की ड्यूटी लगाई गई है ताकि लोगों तक इसकी अधिक से अधिक जानकारी पहुँच सके और ज्यादा से ज्यादा लोग इस लोक अदालत का फायदा ले सकें।
अधिक जानकारी के लिए हैल्पलाइन नं- 0171-2532142 व नालसा 9991112660 तथा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है। अदालत मे लम्बित मुकदमे व प्री लिटिगेशन स्टेज पर मुकदमें इस लोक अदालत मे रख कर उनका निपटारा करवा सकते है। जिससे आपसी समझौते से मुकदमे का निपटारा होने पर भाईचारे की भावना बढ़ती है और लोक अदालत मे समझौता हुए मुकदमों की अपील भी नही होती जिससे समय व धन की बचत होती है
#LokAdalat #NationalLokAdalat #HaryanaNews #LegalServices #NALSA #AmbalaCourts #DanikKhabar
Previous
दैनिक खबर: आज 08 सितंबर, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
Next