• 13/08/26

दिल्ली-पुणे स्पाइसजेट की फ्लाइट में AC खराब, सांस घुटने पर यात्रियों ने प्लेन के अंदर और रनवे पर किया हंगामा

जे कुमार नई दिल्ली, 13 अगस्त 2026 : दिल्ली के आईजीआई (IGI) एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 से पुणे के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-105 में यात्रियों को भीषण गर्मी और अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। बोर्डिंग के तुरंत बाद विमान का एयर-कंडीशनिंग सिस्टम ठप हो गया, जिससे बंद केबिन के अंदर उमस और गर्मी से यात्रियों का बुरा हाल हो गया।

यात्रियों का आरोप है कि क्रू मेंबर्स ने जब एसी चालू करने का प्रयास किया, तो कूलिंग के बजाय ब्लोअर से तेज गर्म हवा आने लगी। इस दौरान कई बुजुर्गों, बच्चों और एक गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बावजूद जब पायलट ने विमान को रनवे की तरफ टैक्सी कराना शुरू किया, तो यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई और उन्होंने उड़ने से साफ इनकार करते हुए भारी विरोध दर्ज कराया।

यात्रियों के कड़े विरोध और स्थिति बिगड़ते देख आखिरकार एयरलाइंस को टेक-ऑफ की योजना रद्द कर विमान को वापस बे-एरिया में लाना पड़ा। इसके बाद यात्रियों को नीचे उतारा गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने तकनीकी खराबी पर खेद व्यक्त करते हुए बताया कि वैकल्पिक विमान की व्यवस्था कर सुबह 5 बजे यात्रियों को पुणे के लिए रवाना किया गया।

#DelhiNews #SpiceJet #DelhiAirport #AviationNews #DelhiToPune #FlightDelay #SpiceJetFlight #DGCA

Previous

कुरुक्षेत्र के युवक की जर्मनी में दर्दनाक हत्या: चाकू गोदकर उतारे मौत के घाट, परिवार में छाया मातम

Next

झज्जर में पूर्व सैनिक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या: पहले बहन से की बात, फिर कनपटी पर दागी गोली