होली पर मौसम हुआ सुहावना, दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश
नई दिल्ली, 14 मार्च (अभी): मौसम विभाग के अनुसार अगले दो घंटों में राजधानी दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक और तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं दिल्ली एनसीआर में मौसम सुहाना हो गया है, कई जगहों पर बूंदा-बांदी भी हुई है। कई इलाकों में हल्की बारिश होने के कारण मौसम सुहाना हो गया है।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के अनुसार अब 14 मार्च से 16 मार्च तक हल्की बारिश की संभावना है। इस हल्की बारिश के कारण 16 मार्च से 18 मार्च तक तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
तीन दिन बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के अनुसार अब 14 मार्च से 16 मार्च तक हल्की बारिश की संभावना है। इस हल्की बारिश के कारण 16 मार्च से 18 मार्च तक तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 17 मार्च को तो अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री के बीच रहेगा। 18 मार्च से मौसम साफ होने लगेगा और इस कारण तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। 19 मार्च तक अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।