11/03/25

माननीय न्यायमूर्ति मीनाक्षी मेहता ने वार्षिक निरीक्षण के लिए अंबाला सत्र मंडल का दौरा किया

अम्बाला, 11 मार्च (अभी): माननीय न्यायमूर्ति मीनाक्षी मेहता, न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय तथा प्रशासनिक न्यायाधीश सेशन डिवीजन अंबाला ने मंगलवार को वार्षिक निरीक्षण के लिए अंबाला सत्र मंडल का दौरा किया। माननीय न्यायमूर्ति ने सबसे पहले नारायणगढ़ सब डिवीजन कोर्ट का निरीक्षण किया। वहां की कोर्ट कार्यवाही की उचित जाँच व कामकाज की समीक्षा की। इसके बाद माननीय न्यायमूर्ति मीनाक्षी मेहता, न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय अम्बाला सैशन कोर्ट पहुंची जहां पर उपायुक्त अजय सिंह तोमर व न्यायधीशों के साथ-साथ अन्य ज्यूडिशिल अधिकारियों ने यहां पहुंचने पर उनका पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया। इसके उपरांत माननीय न्यायमूर्ति ने सेशन कोर्ट अम्बाला की सभी अदालतों का निरिक्षण किया व वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की। इसके उपरांत माननीय न्यायमूर्ति ने जिला बार एसोसिएशन अम्बाला में जाकर सभी अधिवक्ताओं से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं को जाना।
माननीय न्यायमूर्ति ने सेंट्रल जेल अम्बाला एवं सुधार गृह अम्बाला का भी निरिक्षण किया। सुधार गृह में बच्चों ने न्यायमूर्ति का स्वागत किया व उनके स्वागत में एक ग्रुप नाटक व एक बच्चे ने नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों ने ड्रग्स फ्री इंडिया पर नाटक प्रस्तुत किया व नशा मुक्त भारत का नारा दिया। सभी ने नशा मुक्ति का संकल्प भी लिया। न्यायमूर्ति ने बच्चों से वार्तालाप किया तथा उनके जीवन से सम्बन्धित बातों का ब्यौरा लिया तथा उनसे अच्छेे मार्ग पर प्रशस्त होने का संकल्प लिया।
उसके बाद न्यायमूर्ति ने सेंट्रल जेल अम्बाला का दौरा किया व वहां जाकर कैदियों से मुलाकात की। कैदियों ने उनसे अपनी समस्याएं सांझा की। न्यायमूर्ति ने  जेल में मिल रही सुविधाओं पर संतुष्टि जाहिर की व उचित दिशा निर्देश जारी किये। न्यायमूर्ति ने सेशन कोर्ट अम्बाला के सभी न्यायधीशों से भी बैठक की।

Previous

2011 की जनगणना के अनुसार खरखौदा की कुल जनसंख्या 25,051 है: जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा

Next

नूंह जिले में बिना डिग्री व लाइसेंस के कोई भी अवैध मैटरनिटी क्लीनिक नहीं चलाया जा रहा है: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव