09/03/25

अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए युवाओं के लिए दो कंपनियों ने दिया जॉब का ऑफर, बिजनेस करने का भी देगी मौका

पंजाब, 09 मार्च (अभी): अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों को रोजगार देने के लिए पब्लिक फार्मेसी और जनता मार्ट ग्रुप ने अपने यहां रोजगार दिए जाने का ऑफर दिया है। उक्त दोनों कंपनियों की ओर से डिपोर्ट होकर आए युवाओं को आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया है।

पब्लिक फार्मेसी के डायरेक्टर गुरशरण सिंह ने बताया कि अमृतसर के 15 आउटलेट के अलावा जालंधर, लुधियाना, बटाला ओर मोहाली में भी उनके जितने भी आउटलेट है वहां सभी जगह पर डिपोर्ट होकर आए युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी और उनकी काबिलियत के मुताबिक नौकरी दी जाएगी। 

केवल इतना ही नहीं जो युवा अपना खुद का बिजनेस करना चाहते हैं, उनको फ्रेंचाइजी भी दी जाएगी। फ्रेंचाइजी लेकर वह अपना खुद का बिजनेस चला सकते हैं और भारत में रहते हुए अच्छा पैसा कमा सकते हैं।

Previous

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पद्मश्री साहित्यकार डॉ. संतराम देशवाल और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता हरविंदर को किया सम्मानित

Next

पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की दी चेतावनी