अम्बाला शहर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; एसएचओ सुनीता ढाका के नेतृत्व में जगाधरी गेट से पटेल रोड तक हटा अतिक्रमण

जे कुमार अम्बाला शहर, 9 सितंबर 2026 : अम्बाला शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और आमजन को लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। बुधवार को सिटी थाना प्रभारी (एसएचओ) निरीक्षक सुनीता ढाका के नेतृत्व में पुलिस बल ने जगाधरी गेट पुली से लेकर पटेल रोड तक एक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने पैदल रास्तों और सड़कों पर दुकानों के बाहर गैर-कानूनी तरीके से लगाए गए एक्स्ट्रा डिस्प्ले बोर्ड, टेबल, काउंटर और अन्य सामान को तुरंत हटवाया। वहीं, बार-बार चेतावनी के बावजूद नियमों की अवहेलना करने वाले कई दुकानदारों के मौके पर ही चालान काटे गए।

यातायात सुचारू बनाने के लिए जारी रहेगी कार्रवाई:

एसएचओ सुनीता ढाका ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि वे अपनी दुकानों की सीमा के भीतर ही सामान रखें। सड़क और फुटपाथ पर किसी भी तरह का अस्थायी या स्थायी कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, क्योंकि इससे राहगीरों को असुविधा होती है और सड़क हादसों का खतरा बना रहता है। पुलिस की इस मुस्तैदी को देखकर मुख्य बाजार क्षेत्र के अतिक्रमणकारियों में पूरे दिन हड़कंप की स्थिति बनी रही।

#AmbalaNews #AmbalaCity #AmbalaPolice #EncroachmentDrive #TrafficUpdate #AmbalaPoliceAction #BreakingNews #HaryanaNews

Previous

हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, स्किल, इनोवेशन और निवेश के क्षेत्र में सहयोग की व्यापक संभावनाएं : मुख्यमंत्री

Next

आईटीआई की एससीवीटी ट्रेड्स में 'ऑन द स्पॉट' दाखिले की तिथि 19 सितंबर तक बढ़ी