अंबाला में अवैध कॉलोनियों पर DTP का प्रहार जारी: सरसेहड़ी में 1.5 एकड़ में बनी टाइल वाली सड़कें ध्वस्त
जे कुमार, अम्बाला 24 नवम्बर : - जिला नगर योजनाकार अम्बाला के दस्ते द्वारा अर्बन एरिया अम्बाला के गंाव सरसेहड़ी, तहसील अम्बाला छावनी में लगभग 1.5 एकड़ (खसरा न0 9//19/2, 22) में अवैध रूप से विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी में बनी हुई टाईल वाली सडक़ों को पूर्ण रूप से धवस्त कर दिया गया। मौका पर डयूटी मैजिस्ट्रेट कम जिला नगर योजनाकार - रोहित चैहान, कनिष्ठ अभियन्ता - रविन्द्र, कनिष्ठ अभियन्ता - अभिषेक पुलिस बल के साथ उपस्थित थे।
मौके पर उपस्थित जिला नगर योजनाकार रोहित चैहान ने आमजन से अपील की है कि भूमालिक/प्रोपट्री डीलर में कालोनी के रेगूलर होने का झांसा देकर प्लाट बेच रहे हैं। अत: सभी को सूचित किया जाता है कि इस प्रकार से किसी भी झांसे में ना आएं तथा इन अवैध कालोनियों में प्लाट न खरीदने तथा किसी भी प्रकार का निर्माण न करने के प्रति चेताया तथा बताया कि ऐसी अवैध कालोनियों/अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्यवाही जारी रहेगी।
#ambala #News #townplanning #illegal-colonies #dtp-continues-crackdown