06/05/25

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 06 मई नई दिल्ली

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

गृह मंत्रालय का बड़ा कदम: 7 मई को देशभर में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल

पाकिस्तान का हलक सूखा, सिंधु-चेनाब का पानी बंद करते ही तड़पने लगा PAK

हूती हमले के जवाब में इजराइल का पलटवार, यमन के हुदैदाह बंदरगाह पर की एयरस्ट्राइक

नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति के लिए PMO में बैठक:राहुल गांधी, CJI संजीव खन्ना भी शामिल हुए; मौजूदा डायरेक्टर 25 मई को रिटायर होंगे

पुतिन ने की PM से बात तो 2 दुश्मन आ गए एकसाथ, जरदारी से मिलने पहुंचे चीनी राजदूत

ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली-एनसीआर में 2348 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की

ये है भारत की ताकत... जर्मनी-फ्रांस का बड़ा फैसला, कहा- नहीं करेंगे पाकिस्तानी एयरस्पेस का यूज!

महात्मा बुद्ध के अवशेषों की नीलामी हॉन्‍ग कॉन्‍ग में रुकवाने के लिए भारतीय संस्कृति मंत्रालय सख्‍त, भेजा नोटिस

कभी भी हमला कर सकता है... पाक के डिफेंस मिनिस्टर की अपने ही लोगों को वॉर्निंग

BAP विधायक के रिश्तेदार ने जमीन में गाड़े 20 लाख:MLA का भांजा रुपए लेकर भागा था, कोर्ट में नंगे पैर पेश हुए जयकृष्ण पटेल

मोदी चाहते हैं कि पहलगाम हमले से प्रभावित हुए बिना शासन और विकास जारी रहे: अब्दुल्ला

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने भारत, पाकिस्तान से तनाव के कगार से पीछे हटने का किया आह्वान, कहा- सैन्य समाधान कोई समाधान नहीं

वित्त मंत्री सीतारमण ने एडीबी से आतंकवाद समर्थक पाकिस्तान को वित्तीय मदद बंद करने का किया आग्रह

दंगे भड़काने वाले बंगाल के दुश्मन, केंद्र को सीमाओं की सुरक्षा करनी चाहिए: मुर्शिदाबाद में ममता

नागरिक सेवाओं की शिकायतों का 311 पर होगा समाधान, समस्याओं से जूझ रहे लोगों को अब किसी विभाग के चक्कर नहीं काटने होंगे : वर्मा

अवैध अप्रवासियों को घर जाने के लिए 1000 डॉलर देगा US: ट्रंप प्रशासन

Bhopal Rape Case: हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म के आरोपियों के संगठित नेटवर्क पता लगाएगी स्टेट एसआइटी, प्रभावित जिलों दौरा करेगी टीम

SRH vs DC : बारिश के चलते रद्द हुआ मैच, हैदराबाद के प्लेऑफ का सफर हुआ खत्म; दिल्ली की बढ़ी मुश्किलें

केंद्र के कई राज्यों को सिविल डिफेंस मॉकड्रिल के निर्देश, कहा- 7 मई को करें, नागरिकों को हमले से बचने की ट्रेनिंग दें; पाकिस्तानी घुसपैठिया अरेस्ट

स्वदेशी मिसाइल MIGM का सफल परीक्षण, रक्षा मंत्री ने डीआरडीओ और नौसेना को दी बधाई

नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति के लिए PMO में बैठक, राहुल गांधी, CJI संजीव खन्ना भी शामिल हुए; मौजूदा डायरेक्टर 25 मई को रिटायर होंगे

सुप्रीम कोर्ट ने सभी हाई कोर्ट से तीन महीने से ज्यादा समय से सुरक्षित फैसलों का ब्योरा मांगा, चार सप्ताह में देना होगा रिपोर्ट

पहलगाम आतंकी हमले पर यूएन चीफ की सख्त टिप्पणी, कहा- हालात चिंताजनक, दोषियों को मिले सजा

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सोमवार को राजस्थान के कोटा और ओडिशा के पुरी में ग्रीनफील्ड हवाईअड्डों के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी। कोटा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का संसदीय क्षेत्र है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कोटा में प्रस्तावित हवाईअड्डा न केवल शैक्षिक और औद्योगिक केंद्र के रूप में प्रसिद्ध कोटा शहर, बल्कि हाड़ौती क्षेत्र की बढ़ती आबादी और आर्थिक गतिविधियों के लिए उपयोगी होगा

पुरी में हवाईअड्डे की स्थापना का निर्णय धार्मिक पर्यटन, क्षेत्रीय विकास और समग्र कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगा। नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने इन दोनों परियोजनाओं को सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी गई है। भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते नागरिक उड्डयन बाजारों में से एक है और यहां 150 से अधिक परिचालन हवाईअड्डे हैं। यह निर्णय देश में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्मश्री केवी राबिया के निधन पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर मलयालम में लिखा, केवी राबिया जी के निधन से दुखी हूं। साक्षरता बढ़ाने की दिशा में उनका किया गया काम हमेशा याद रहेगा। उनका साहस और प्रतिबद्धता, खासकर जिस तरह उन्होंने पोलियो के खिलाफ लड़ाई लड़ी, वह प्रेरणास्पद है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।

भारत में बिटकॉइन ट्रेडिंग हवाला कारोबार के नए तरीके जैसा, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी; क्रिप्टोकरेंसी का रेगुलेशन सिस्टम न होने पर अफसोस जताया

भारत दिसंबर तक चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन सकता है, जापान को पीछे छोड़ेगा; 2028 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का अनुमान

बिहार के कटिहार जिले में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो की ट्रैक्टर से टक्कर, 8 लोगों की मौत; 2 घायल

बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आई, 7 फीट ऊंचे हिम शिवलिंग के दर्शन को आएंगे लाखों श्रद्धालु, यात्रा 3 जुलाई से रक्षाबंधन तक

हैदराबाद की प्लेऑफ उम्मीदों पर पानी फिरा, दिल्ली के खिलाफ मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा, दोनों टीमों को एक-एक अंक

चीन पर टैरिफ को लेकर ट्रम्प का यू-टर्न, कहा- उसकी अर्थव्यवस्था संकट में; 20 दिन पहले US ने 145%, चीन ने 125% टैरिफ लगाया था

इतिहास

  • 1529 में आज ही के दिन बंगाल के अफगान शासक नसरत शाह को गोगरा नदी के किनारे हुई लड़ाई में बाबर के हाथों हार हुई थी। 

  • 1632 में 6 मई के दिन शाहजी को हराने के लिए मुगल बादशाह शाहजहां और आदिलशाह के बीच एक संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे।

  • 1739 में आज ही के दिन चिमाजिअप्पा के नेतृत्व में, मराठों ने वसई अभियान पर विजय प्राप्त की और उत्तरी कोंकण को ​​मराठा साम्राज्य में लाया।

  • 1840 में आझ ही के दिन दुनिया की पहली गोंद लगी डाक टिकट ‘पेनी ब्लैक’ का ग्रेट ब्रिटेन में इस्तेमाल हुआ था।

  • 1857 में आज ही के दिन ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल नेटिव इंफैंटरी की 34वीं रेजिमेंट को भंग किया। रेजिमेंट के सिपाही मंगल पांडेय ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया था।

  • 1861 में 6 मई को मोतीलाल नेहरू का जन्म हुआ था।

  • 1910 में आज के ही दिन जॉर्ज पंचम, पिता एडवर्ड सप्तम की मृत्यु के बाद ब्रिटेन के सम्राट बने थे।

  • 1997 में 6 मई को ही बैंक ऑफ इंग्लैंड को स्वायत्तता दी गई थी।

  • 1999 में आज ही के दिन महाराष्ट्र राज्य के सभी कृषि विश्वविद्यालयों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण का निर्णय लिया गया था।

  • 2001 में आज ही के दिन पोप जॉन पॉल द्वितीय ने सीरिया में मस्जिद का दौरा किया था और वह किसी मस्जिद में जाने वाले पहले पोप थे।

  • 2002 में आज ही के दिन भूपिंदर नाथ कृपाल भारत के 31वें मुख्य न्यायाधीश बने थे।

  • 2010 में आज ही के दिन मुंबई पर हमला करने वाले आतंकवादियों में से जिंदा पकड़े गए एकमात्र आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी की सजा सुनाई गई थी।

  • 2015 में आज ही के दिन भारतीय फिल्म अभिनेता सलमान खान को गैर इरादतन हत्या के लिए 5 साल जेल की सजा सुनाई गई थी, बाद में हाईकोर्ट ने अपील पर उन्हें तत्काल जमानत पर रिहा कर दिया था।

=============================

Previous

मुख्यमंत्री ने किए मां नर्मदा के दर्शन, ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ स्थल पर सरदार वल्लभभाई पटेल को दी श्रद्धांजलि

Next

7 मई को देशभर में बजेंगे हवाई हमले वाले सायरन, केंद्र ने राज्यों को मॉक ड्रिल का दिया निर्देश