21/07/26

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कौलां (अम्बाला) में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जे कुमार अम्बाला, 21 जुलाई 2026: हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार (IPS) के दिशा-निर्देशों तथा पुलिस उप-महानिरीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा (IPS) के मार्गदर्शन में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कौलां (अम्बाला) में एक व्यापक नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य अजय कुमार लिमल ने की।

ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उपनिरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कविता और गायन का सहारा लेते हुए कहा— "नशा है नाश करो विश्वास, नशा होता अच्छा तो माँ कहती खा जा मेरे बच्चा।" उन्होंने समझाया कि नशा शौक से शुरू होकर शोक पर खत्म होता है और यह न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को, बल्कि उसके परिवार और समाज को भी बर्बाद कर देता है।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश बाबू ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में नैतिक मूल्यों और अनुशासन का विकास करते हैं। कार्यक्रम में मौजूद 573 विद्यार्थियों और 40 शिक्षकों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि जीआरपी रेल वार्डन चेत राम बेनीवाल ने विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व के बारे में बताया और जानकारी दी कि डॉ. अशोक कुमार वर्मा 183 बार रक्तदान, 89 बार प्लेटलेट्स और 1 बार प्लाज़्मा दान कर पूरे भारत में पुलिस बल के सर्वोच्च रक्तदाता हैं। अंत में, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने आमजन से अपील की कि नशे की बिक्री या तस्करी से जुड़ी कोई भी जानकारी राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1933 या 9050891508 पर दें, जहां सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

#AmbalaNews #JNVKaulan #HSNCB #HaryanaPolice #DrugFreeIndia #NashaMuktBharat #AmbalaUpdate #YouthAwareness #BloodDonation #HaryanaNews #DrugAwareness

Previous

दैनिक खबर: आज 21 जुलाई, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

Next

डबल इंजन सरकार के प्रयासों से खत्म हुआ शेखावाटी का दशकों पुराना इंतजार- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा