बरेली में मालगाड़ी के 4 डिब्बे पटरी से उतरे, टला बड़ा हादसा; रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त
उत्तर प्रदेश, 29 मार्च (अभी): उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आंवला क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक बड़ा रेल हादसा हो गया. विशारतगंज से इफको खाद फैक्ट्री जा रही मालगाड़ी की चार बोगियां पटरी से उतर गईं. जिससे रेल ट्रैक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. यह दुर्घटना किलोमीटर संख्या छह के पास देर रात हुई. इस घटना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया. मौके पर रेलवे अधिकारियों के साथ इफको के भी कई अधिकारी पहुंचे.
दरअसल, घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया. रेलवे की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया. आज मुरादाबाद से एडीआरएम पारितोष गौतम, एडीईएन चंदौसी संजीव सक्सेना और इफको के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. रेलवे ट्रैक को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के लिए मरम्मत कार्य शुरू किया गया.
Previous
आज के मुख्य समाचार और इतिहास
Next