18/07/26

दिल्ली को मिली 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों की सौगात; सीएम रेखा गुप्ता ने शकूरपुर से किया लोकार्पण

अभिकान्त, 18 जुलाई नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को शकूरपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम से राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 45 नए 'आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों' का डिजिटल लोकार्पण किया। इस नए विस्तार के बाद दिल्ली के लाखों स्थानीय निवासियों को उनके घर के बेहद नजदीक ही प्राथमिक और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन दिल्ली के स्वास्थ्य ढांचे के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह सिर्फ नए स्वास्थ्य केंद्रों की शुरुआत नहीं है, बल्कि दिल्ली के प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में सरकार का एक बड़ा कदम है। आज के इस उद्घाटन के साथ ही अब पूरी दिल्ली में 415 से अधिक आयुष्मान जन आरोग्य मंदिर पूरी तरह क्रियाशील हो चुके हैं, जो लोगों को उनके पड़ोस में ही प्राथमिक चिकित्सा मुहैया करा रहे हैं।

1100 केंद्रों का लक्ष्य जल्द होगा पूरा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरकार के आगामी विजन को साझा करते हुए स्पष्ट किया कि दिल्ली सरकार का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य नेटवर्क को हर कोने तक फैलाना है। उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार जल्द ही पूरी राजधानी में 1100 से अधिक आयुष्मान जन आरोग्य मंदिर स्थापित करने के अपने बड़े लक्ष्य को भी समय सीमा के भीतर पूरा कर लेगी, जिससे आने वाले समय में मुख्य अस्पतालों पर मरीजों का अतिरिक्त बोझ कम होगा और लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

#DelhiNews #AyushmanJanArogyaMandir #DelhiHealthCare #RekhaGupta #Shakurpur #PublicHealth #DelhiGovernment2026 #PrimaryHealth #Danikkhabar

Previous

बहादुरगढ़ में हैवानियत: स्कूली छात्रा को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, 7 आरोपियों पर मामला दर्ज

Next

राज्य सरकार ने लागू की सख्त "कॉस्ट कटिंग" नीति : मध्यप्रदेश