दिल्ली के अशोक विहार की झुग्गियों पर डीडीए का बुलडोजर एक्शन, चार दिन तक चलेगा बुलडोजर अभियान
नई दिल्ली, 16 जून (अभी): दिल्ली के अशोक विहार स्थित जेलर वाला बाग क्षेत्र में सोमवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अवैध झुग्गियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया। भारी पुलिस बल और सुरक्षा के बीच बुलडोज़र चलाकर सैकड़ों झुग्गियों को ध्वस्त किया गया। यह अभियान आगामी चार दिनों तक चलने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार, इस इलाके में लगभग 2100 झुग्गियां थीं, जिनमें से 1600 परिवारों को पहले ही पक्के मकान आवंटित किए जा चुके हैं। वहीं, बड़ी संख्या में लोगों को पुनर्वास के लिए अयोग्य करार दिया गया, जिससे नाराज़ होकर कई लोगों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। इनमें से लगभग 200 परिवारों को कोर्ट से अस्थायी राहत के रूप में स्टे ऑर्डर मिला है, जबकि बाकी झुग्गियों पर कार्रवाई जारी है।
Previous
दिल्ली में कोरोना के कारण एक और मरीज की मौत; देश में अब तक कितने कोरोना एक्टिव केस जानिए
Next