24/03/25

दलाई लामा अपनी दीर्घायु के लिए प्रार्थना में हुए शामिल, गुरु पद्मसंभव के आह्वान से हुई शुरुआत

हिमाचल, 24 मार्च (अभी): नेचुंग मठ के भिक्षुओं और समर्थकों ने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की। मिंड्रोलिंग मठ के निदेशक खोछेन रिनपोछे की अध्यक्षता में यह समारोह धर्मगुरु के पुराने निवास के हॉल में हुआ। रिनपोछे ने धर्मगुरु को एक रेशमी का दुपट्टा भेंट किया। प्रार्थना की शुरुआत दलाई लामा की ओर से रचित गुरु पद्मसंभव के आह्वान से हुई। 



जामयांग खेंत्से चोकी लोद्रो ने उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की। ज्ञानोदय के शरीर, वाणी और मन के प्रतीकों के साथ एक मंडला अर्पित किया गया। ब्रोकेड की वेशभूषा में देवी का प्रतिनिधित्व करने वाले पांच भिक्षु पांच पत्तों वाले मुकुट पहनकर घंटियां बजाते हुए हॉल में दाखिल हुए। नेचुंग ऑरेकल के माध्यम ने दलाई लामा को बुद्ध के शरीर, वाणी और मन के प्रतीक अर्पित किए। खोछेन रिनपोछे ने दलाई लामा को आठ शुभ चिह्न और राजसी सात प्रतीक भेंट किए। उनसे दीर्घायु होने और शिक्षा देना जारी रखने का अनुरोध किया। इसके बाद पांचवें दलाई लामा की प्रार्थना, ‘तीन रत्नों का आह्वान करते हुए सत्य वचनों की प्रार्थना’, गोत्संगपा की प्रार्थना और शुभ छंदों का पाठ किया गया।

Previous

शिमला में लैंडिंग के दौरान इमरजेंसी ब्रेक से रुका प्लेन, रनवे खत्म होता देखा रोने लगे पैसेंजर्स, हिमाचल के डिप्टी CM-DGP भी सवार थे

Next

हिमाचल के राज्यपाल ने निःशुल्क ‘एक्यूपंक्चर चिकित्सा’ शिविर का शुभारंभ किया