दैनिक खबर: आज 02 मई , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर आईईडी ब्लास्ट में चार जवान शहीद:

कोरोसकोडा के जंगलों में नक्सलियों द्वारा बिछाई गई सुरंग को डिफ्यूज करते समय हुआ जोरदार धमाका; फोर्स ने इलाके में तेज किया सर्च ऑपरेशन।

भारत की सुरक्षा तैयारियों में बड़ा इजाफा:

डीआरडीओ प्रमुख समीर वी. कामत ने किया जल्द अत्याधुनिक हाइपरसोनिक ग्लाइड और क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का ऐलान; बदलती युद्ध रणनीति के बीच देश होगा और अधिक शक्तिशाली।

देशभर में करोड़ों मोबाइल पर अलर्ट मैसेज :

देशभर के मोबाइल फोनों पर शनिवार सुबह अचानक सायरन बजने से मची खलबली, स्क्रीन पर हिंदी-अंग्रेजी में आया इमरजेंसी अलर्ट मैसेज; दूरसंचार विभाग के परीक्षण से घबराए लोग, कई घंटों तक बना रहा असमंजस।

बंगाल के डायमंड हार्बर में पुनर्मतदान के दौरान भारी हिंसा:

टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप और पुलिस लाठीचार्ज में कई ग्रामीण घायल; स्थानीय लोगों ने विशेष समुदाय पर मारपीट का लगाया आरोप।

पुणे में मानवता शर्मसार:

4 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद पत्थर से कुचलकर नृशंस हत्या, नानी के घर छुट्टियां मनाने आई थी बच्ची; पुलिस ने 65 वर्षीय आरोपी भीमराव कांबले को किया गिरफ्तार।

अमेरिका का जर्मनी से सैनिकों को वापस बुलाने का बड़ा फैसला:

राष्ट्रपति ट्रंप और जर्मन चांसलर के बीच तनाव के बाद रक्षा मंत्रालय ने छह से बारह माह में प्रक्रिया पूरी करने के दिए निर्देश।

पश्चिम एशिया संकट के बीच अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट में हुआ बड़ा बदलाव:

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और लाल सागर में तनाव के चलते अफ्रीका बना वैश्विक कंटेनर शिप ट्रैफिक का नया केंद्र।

ईरान के विदेश मंत्री अमेरिका के साथ महत्वपूर्ण वार्ताओं में निभा रहे हैं बड़ी भूमिका:

अनुभवी कूटनीतिज्ञ और कुशल डील मेकर के रूप में उभरते अराघची के लंबे कूटनीतिक अनुभव पर टिकी दुनिया की निगाहें।

हिजबुल्लाह के सस्ते ड्रोन बदल रहे युद्ध की दिशा:

दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के सस्ते फाइबर ऑप्टिक ड्रोन ने इजरायली सैनिकों के लिए खड़ी की नई ऑपरेशनल चुनौतियां: इजरायली सेना को लगातार बढ़ते खतरे के चलते अपनी युद्ध रणनीतियों में करना पड़ रहा है बड़ा बदलाव।

अल फलाह ट्रस्ट मनी लॉन्ड्रिंग केस: 

अल फलाह ट्रस्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी जवाद अहमद सिद्दीकी की नियमित जमानत याचिका साकेत कोर्ट ने खारिज कर दी है। यह मामला अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा छात्रों के साथ की गई धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित है

दिल्ली की रिंग रोड का बदलेगा स्वरूप:

शांति वन और राजघाट चौराहे के बीच सुंदरीकरण कार्य को मिली मंजूरी; छियानवे लाख की लागत से दो महीनों में शानदार रोशनी और बागवानी से निखरेगी सड़क की सुंदरता।

वेतन के लिए तरस रहे DTC के 4500 होमगार्ड जवान :

दिल्ली परिवहन निगम में तैनात साढ़े चार हजार होमगार्डों का अनुबंध एक साल बढ़ा लेकिन दो महीने से वेतन न मिलने से बढ़ी परेशानी; फाइलों के उलझने से महिला सुरक्षा में जुटे जवान परेशान।

दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी वापसी:

यात्री को घबराहट होने के कारण उड़ान भरने के तुरंत बाद पार्किंग बे लौटा विमान; सुरक्षा कारणों से फ्लाइट रद्द कर अन्य विमान से भेजे गए यात्री।

कांग्रेस छोड़ BJP में लौटे पूर्व MLA :

हरियाणा की रतिया सीट से पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा ने कांग्रेस छोड़ फिर से थामा भाजपा का दामन: हिसार के उकलाना में प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली की मौजूदगी में समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल।

रोहतक सिविल अस्पताल में महिला कर्मचारी ने निगला जहर :

ड्यूटी बदलने के विवाद में महिला डाटा एंट्री ऑपरेटर ने जहरीला पदार्थ निगलकर की आत्महत्या की कोशिश; सुसाइड नोट मिलने के बाद गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक किया गया रेफर।

भाखड़ा के पानी पर इस बार नहीं होगी सियासत :

भाखड़ा बांध में पानी का स्तर सामान्य से 36 फुट ऊपर रहने से हरियाणा को मिली बड़ी राहत, पिछले साल के जल विवाद के बाद इस बार प्रदेश में नहीं गहराएगा पानी का संकट।

हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज :

मौसम विभाग ने 4 और 5 मई को कई जिलों में बारिश, आंधी और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का जारी किया अलर्ट; गर्मी से मिलेगी राहत।

अंतर्राष्ट्रीय शहीदी स्मारक :

अंबाला में 1857 की क्रांति के अनसंग हीरोज को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय शहीदी स्मारक का आईएएस आशीष कुमार ने किया अवलोकन, डिजिटल माध्यम से जीवंत होगी आजादी की पहली लड़ाई और वीर शहीदों की गौरवगाथा।

हरियाणा नगर निगम चुनाव 2026 के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां जारी;

अंबाला मंडल आयुक्त संजीव वर्मा सामान्य ऑब्जर्वर और आईजी ओम प्रकाश पुलिस ऑब्जर्वर नियुक्त, सुचारू मतदान हेतु हेल्पलाइन नंबर भी किए गए सार्वजनिक।

कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

नमस्कार

Previous

शहरी कानूनों को भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप विकसित होना चाहिए: मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी

Next

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने सुलझाई सनलाइट कॉलोनी लूट की गुत्थी, दो खतरनाक अपराधी गिरफ्तार