दैनिक खबर: आज 07 मई , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर सेना की पाकिस्तान को दोटूक:

आतंकी ठिकाने अब कहीं भी सुरक्षित नहीं, जयपुर में तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने भविष्य की रणनीतियों पर किया मंथन।

ममता बनर्जी की हार का बदला है मेरे पीए की हत्या:

सुवेंदु अधिकारी का तृणमूल पर सनसनीखेज आरोप, कहा— भवानीपुर में मिली शिकस्त की वजह से रची गई खूनी साजिश।

तमिलनाडु में सबसे ज्यादा सीटें जीतकर भी सरकार गठन की चुनौती:

राज्यपाल से दोबारा मिले टीवीके प्रमुख विजय, बहुमत के फेर में फंसा सत्ता का समीकरण और बढ़ी राजनीतिक हलचल।

मोहाली में ED कील्मी ड्रामा:

पकड़े जाने के डर से कारोबारी ने नौवीं मंजिल से फेंके कैश से भरे दो बैग, नीचे खड़ा ड्राइवर नोट समेटते हुआ गिरफ्तार।

बिहार में सम्राट कैबिनेट का मेगा विस्तार:

नीतीश के बेटे निशांत समेत 32 मंत्रियों ने ली शपथ, भाजपा-जेडीयू गठबंधन के साथ एलजेपी और हम के चेहरों को भी मिली जगह।

कनाडा के अल्बर्टा में अलग देश की मांग हुई तेज:

अलगाववादियों ने जनमत संग्रह के लिए सौंपे 3 लाख हस्ताक्षर, ऐतिहासिक समर्थन के साथ स्वतंत्रता की लड़ाई निर्णायक दौर में पहुंची।

अमेरिका का 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' शुरू होते ही ठप:

होर्मुज स्ट्रेट में ट्रंप ने पाकिस्तान के कहने पर रोका सैन्य अभियान, जहाजों की सुरक्षा को लेकर शुरू हुआ मिशन विवादों में घिरा।

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत आएंगे ईरानी विदेश मंत्री:

ब्रिक्स बैठक में हिस्सा लेने 14 मई को दिल्ली पहुंचेंगे अब्बास अराघची, क्षेत्रीय तनाव कम करने में भारत से मांगी मदद।

बंगाल में भाजपा की जीत से बांग्लादेश में 'पुशबैक' का डर:

गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने जताई आशंका, कहा— उम्मीद है भारत जबरन लोगों को सीमा पार भेजने जैसी कार्रवाई नहीं करेगा।

दिल्ली हाई कोर्ट ब्लास्ट केस में एफबीआई एक्सपर्ट की गवाही:

एनआईए अदालत ने दर्ज किया डिजिटल विश्लेषक का बयान, फेसबुक अधिकारी को भी ऑनलाइन पेश होने का जारी हुआ कड़ा निर्देश।

आज रात 4 घंटे बंद रहेगी एटीवीएम टिकट सेवा:

क्रिस द्वारा डेटाबेस रखरखाव के चलते यात्रियों को होगी परेशानी, सिकंदराबाद सर्वर से मिलेंगी वैकल्पिक सेवाएं लेकिन कुछ सुविधाओं पर रहेगा प्रतिबंध।

यमुना घाटों का होगा काशी सा कायाकल्प:

दिल्ली सरकार ने सौंदर्यीकरण के लिए खाली कराए घाट, यमुना बाजार के पंडा परिवारों को 15 दिन में हटने का मिला सख्त नोटिस।

भगवंत मान सत्ता और शराब के नशे में मदहोश:

अनिल विज का पंजाब के मुख्यमंत्री पर तीखा हमला, कहा— गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी के लिए मान को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

गुरुग्राम में केमिकल से भरा ट्रक बना आग का गोला:

पलड़ा रोड पर धमाके के साथ लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, सुरक्षा के चलते पुलिस ने ब्लॉक किया रास्ता।

नूंह में प्याज की आड़ में छिपाई एक करोड़ की नशीली खेप बरामद:

पुलिस ने पिकअप से जब्त किया 607 किलो चूरा पोस्त, दो तस्कर गिरफ्तार कर बड़े नेटवर्क का किया खुलासा।

ऑपरेशन सिंदूर स्वाभिमान और शक्ति का प्रतीक:

अनिल विज बोले— मोदी ने बदली पुरानी परंपरा, पाकिस्तान को सिखाया ऐसा सबक कि अब सदियों तक सिर उठाने की हिम्मत नहीं करेगा।

सोनीपत के गोहाना में पैतृक जमीन के लिए खूनी संघर्ष:

लाठी-डंडे और ईंटों से भिड़े दो पक्ष, महिलाओं ने भी किया हमला; आरोपी ने रिवॉल्वर लहराकर बट से वार कर फैलाई दहशत।

हिंदुस्तान में रहना है तो 'वंदे मातरम' गाना होगा:

वारिस पठान के बयान पर अनिल विज का पलटवार, कहा— राष्ट्रीय गीत का अपमान करने वालों को मिलेगी राष्ट्रगान के अपमान जैसी सजा।

चंडीगढ़ में केंद्र सरकार ने लागू किए पांच बड़े ऐतिहासिक कानून:

गृह मंत्रालय की अधिसूचना के बाद अब किराया विवादों का 60 दिनों में होगा निपटारा, मनमानी और कब्जों पर लगेगी लगाम।

नगर निगम चुनाव की तैयारियां पूरी, 10 मई को होगा मतदान:

रिटर्निंग अधिकारी विराट ने ओपीएस विद्या मंदिर में बनाया स्ट्रांग रूम, 191 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से डलेंगे वोट।

नगराधीश अभिषेक गर्ग ने समाधान शिविर में सुनीं जन-समस्याएं:

त्वरित निपटान के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, कहा— नागरिकों की शिकायतों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता।

अंबाला नेशनल लोक अदालत में 592 मामलों का मौके पर समाधान:

न्यायाधीश वीरेंद्र मालिक के निर्देशन में 10.87 लाख रुपये की हुई वसूली, बैंक और बिजली बिलों के निपटारे से जनता को मिली बड़ी राहत।

कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

नमस्कार


Previous

"शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी, अध्यापक ही बच्चों के भविष्य का असली शिल्पकार" – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Next

हरियाणा के स्कूलों, कालेजों, अस्पतालों सहित अन्य सावर्जनिक संस्थानों के ऊपर से गुजर रही खतरनाक बिजली लाइनें होंगी शिफ्ट - ऊर्जा मंत्री अनिल विज