दैनिक खबर: आज 05 मई , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
ममता बोलीं- राज्यपाल को इस्तीफा देने नहीं जाऊंगी:
चुनाव नतीजों के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बड़ा बयान, कहा- इस्तीफा देने राजभवन नहीं जाऊंगी; हार नहीं मानी बल्कि हमें हराया गया है, चुनावी प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल।
सबरीमाला मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
जनहित याचिकाएं अब 'पब्लिसिटी और पॉलिटिकल इंटरेस्ट लिटिगेशन' बनीं; नौ जजों की बेंच ने याचिकाओं के दुरुपयोग और निजी स्वार्थों पर जताई गहरी चिंता।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले पंजाब CM भगवंत मान:
कहा- बिना पूर्ण विलय के सांसदों का पाला बदलना असंवैधानिक; दल-बदल विरोधी कानून और मनमानी के खिलाफ जताई कड़ी आपत्ति।
पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत:
गृह मंत्री अमित शाह बने बड़े बदलाव के मुख्य रणनीतिकार, 15 दिनों तक डटकर चुनाव अभियान को 'मिशन' में बदला; रणनीतिक कौशल से पार्टी को दिलाई प्रचंड सफलता।
सुप्रीम कोर्ट का ट्रांसजेंडर संशोधन एक्ट पर केंद्र-राज्यों को नोटिस:
सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसजेंडर अधिकार संरक्षण संशोधन अधिनियम 2026 की संवैधानिक वैधता को दी चुनौती, केंद्र और सभी राज्यों को नोटिस जारी कर मांगा जवाब; याचिकाओं में कानून के प्रावधानों पर उठाए सवाल।
यूएई पर ईरानी हमले में तीन भारतीय नागरिक घायल:
पीएम मोदी ने घटना की कड़ी निंदा कर जताई एकजुटता; शांतिपूर्ण समाधान का किया समर्थन, खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता पर दिया जोर।
अमेरिकी सेना का बड़ा एक्शन:
ईरान की छह नावें तबाह और मिसाइलें ढेर, राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण हेतु शुरू किया 'प्रोजेक्ट फ्रीडम'; खाड़ी क्षेत्र में युद्ध के बढ़े आसार।
ट्रम्प बोले- 8-9 साल और राष्ट्रपति रहूंगा:
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 8-9 साल बाद पद छोड़ने के बयान से फिर जताई सत्ता में बने रहने की इच्छा; व्हाइट हाउस कार्यक्रम में कार्यकाल विस्तार के संकेत देकर छिड़ी नई राजनीतिक बहस।
विक्ट्री डे से पहले रूस-यूक्रेन में शांति की पहल:
दोनों देशों ने अलग-अलग समय पर किया युद्धविराम का ऐलान; रूस का शुक्रवार-शनिवार तो यूक्रेन का बुधवार रात से सीजफायर, दुनिया भर की टिकीं नजरें।
सीबीएसई का कड़ा निर्देश:
सत्र 2026-27 से छठवीं कक्षा में तीसरी भाषा अनिवार्य, स्कूलों को 31 मई तक ओसिस पोर्टल पर देनी होगी जानकारी; प्रक्रिया तेज करने और भाषा चयन संशोधित करने का दिया अल्टीमेटम।
आबकारी घोटाला मामला:
सीबीआई की अपील पर दिल्ली हाई कोर्ट नियुक्त करेगा न्याय मित्र, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक की मुश्किलें बढ़ीं; मामले में कानूनी सहयोग और निष्पक्ष सुनवाई के लिए बड़ा कदम।
पूर्वी दिल्ली के जगजीत नगर में बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:
एसडीएम के नेतृत्व में 40 नाबालिग बच्चे कराए गए मुक्त, 4 कारखाने और 2 दुकानें सील; प्रशासन की सख्ती से मचा हड़कंप।
संसद मार्ग स्थित आरबीआई की इमारत में लगी भीषण आग:
दमकल विभाग ने 15 मिनट में पाया काबू; समय रहते कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, किसी के हताहत होने की खबर नहीं।
बाबरपुर बस टर्मिनल के पास फिर मिला शव:
बाबरपुर बस टर्मिनल के पास संदिग्ध हालात में युवक का शव मिलने से सनसनी, मृतक की पहचान शिव विहार निवासी दिनेश शर्मा के रूप में हुई; पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव।
चंडीगढ़ सचिवालय आत्महत्या मामला:
पुलिस ने पूर्व CFO अमित दीवान समेत तीन पर दर्ज किया केस, मृतक की पत्नी की शिकायत पर हुई कार्रवाई; पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप।
नारनौल के युवक का अपहरण कर खेतों में बेरहमी से पिटाई:
आरोपियों ने बनाया वीडियो; पुराने झगड़े में दोस्त की मदद करने पर बदमाशों ने लिया बदला, पुलिस मामले की जांच और तलाश में जुटी।
'सिंगल पेरेंटिंग और 90 KM का सफर':
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने पत्नी व बच्चे की परिस्थिति देख फरीदाबाद ट्रांसफर की तलाक याचिका, पति की अर्जी पर नूंह से मामला स्थानांतरित कर महिला को दी बड़ी राहत।
चंडीगढ़ में मुंबई की तर्ज पर बनेंगे एलिवेटेड ग्रीन वॉक-वे और नेचर ट्रेल्स:
मेयर सौरभ जोशी के नेतृत्व में नगर निगम ने तैयार किया प्रस्ताव; दोनों शहरों के बीच प्रोफेशनल एक्सचेंज प्रोग्राम पर बनी सहमति।
महेंद्रगढ़ में बुक डिपो पर 73 नकली NCERT किताबें जब्त:
सीएम फ्लाइंग और एनसीईआरटी की संयुक्त छापेमारी में नकली किताबों का भंडाफोड़, बुक डिपो से बिना वॉटरमार्क वाली 73 पुस्तकें बरामद; आरोपी संचालक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला और शुरू की कार्रवाई।
अम्बाला में फसल अवशेष जलाने से मिट्टी की उर्वरता को भारी नुकसान:
उप कृषि निदेशक डॉ. जसविन्द्र सिंह ने किसानों को किया जागरूक; फसल अवशेष न जलाने और मृदा स्वास्थ्य बचाने की अपील।
अंबाला में नगर निगम 10 मई को संस्थानों में सवेतन अवकाश घोषित:
जिलाधीश ने पात्र मतदाताओं के लिए जारी किए आदेश; मतदान के दिन कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी और पूरा वेतन।
अम्बाला में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का कड़ा प्रहार:
चार आरोपी गिरफ्तार कर 95 बोतलें बरामद; साहा, शहजादपुर और छावनी क्षेत्र में छापेमारी कर आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया मामला और सख्त कार्रवाई।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
Previous
महेंद्रगढ़ में नकली NCERT किताबों पर कार्रवाई, सीएम फ्लाइंग और एनसीईआरटी की संयुक्त टीम ने 73 पुस्तकें कीं जब्त
Next