दैनिक खबर: आज 13 मई , 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

भारत के पास सुरक्षित है कच्चा तेल और गैस का पर्याप्त भंडार:

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने अफरा-तफरी न मचाने की अपील की: पीएम के बयान का मनगढ़ंत मतलब न निकालने की दी सलाह।

सोना-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल:

केंद्र ने आयात शुल्क 6% से बढ़ाकर 15% किया, एमसीएक्स पर सोना 1.63 लाख और चांदी 2.97 लाख रुपये पहुंची; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए सरकार का बड़ा फैसला।

एन. रंगासामी ने 5वीं बार ली पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ:

उप-राज्यपाल कैलाश नाथन ने दिलाई जिम्मेदारी: भाजपा और एआईएनआरसी गठबंधन की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न; भाजपा के नमस्सिवायम भी बने मंत्री।

तमिलनाडु में फ्लोर टेस्ट में मुख्यमंत्री विजय ने साबित किया बहुमत:

कांग्रेस और लेफ्ट के समर्थन से टिकी सरकार; 121 विधायकों के साथ पार किया जादुई आंकड़ा, विपक्षी खेमे में मची हलचल।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का 38 वर्ष की आयु में निधन:

लखनऊ के सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित: सुबह अचानक बिगड़ी थी तबीयत।

ईरान जंग और वैश्विक तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रम्प का चीन दौरा शुरू:

2017 के बाद पहली बार बीजिंग पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति: 15 मई तक जारी रहेगी द्विपक्षीय वार्ता; सुरक्षा और कूटनीति पर टिकी दुनिया की नजर।

ईरान के खिलाफ जंग में अमेरिका की जीत तय:

डोनाल्ड ट्रम्प ने दी अंतिम चेतावनी: 'या तो समझौता करो या तबाही के लिए रहो तैयार'; चीन दौरे से पहले राष्ट्रपति का कड़ा रुख।

हंतावायरस का कहर:

3 नए मामले सामने आने से वैश्विक स्तर पर हड़कंप, संक्रमितों में अमेरिकी और फ्रांसीसी यात्री भी शामिल; स्पेनिश नागरिक की शुरुआती रिपोर्ट भी पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर।

ईंधन बचत के लिए पीएम मोदी की अपील का असर:

दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने मेट्रो से किया सफर, सार्वजनिक परिवहन अपनाने का दिया संदेश; वैश्विक संकट के बीच नेताओं ने पेश की सादगी की मिसाल।

नीट-यूजी पेपर लीक: राजस्थान SOG की गुरुग्राम में बड़ी कार्रवाई:

खुरमपुर से एमबीबीएस छात्र यश को किया गिरफ्तार; पेपर लीक के तार जोड़ने के लिए टीम आरोपित को लेकर राजस्थान हुई रवाना।

कीर्ति नगर कुत्ता मौत मामला:

सुरक्षा गार्ड और एनिमल एक्टिविस्ट दोनों पर एफआईआर दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच; आवारा कुत्ते की पिटाई के बाद थाने के बाहर जमकर हुआ था हंगामा।

यमुना की स्वच्छता और कचरा मुक्त दिल्ली के लिए निगम की बड़ी पहल:

महापौर प्रवेश वाही ने गोयला डेयरी बायोगैस संयंत्र का किया निरीक्षण; कचरा प्रबंधन के साथ नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने का लक्ष्य।

हरियाणा में मौसम का मिजाज बिगड़ा:

जींद और हिसार सहित कई जिलों में बारिश, मौसम विभाग ने दक्षिणी-पूर्वी हिस्सों में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की; 70 किमी रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट।

रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसा:

मुर्गियों से भरे कैंटर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर ही मौत; पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर शुरू की जांच।

यमुना जल बंटवारे पर दिल्ली में हरियाणा-राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की महाबैठक शुरू:

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री कर रहे अध्यक्षता: नायब सैनी और भजनलाल शर्मा के बीच पानी के मुद्दे पर अहम समझौता संभव।

हरियाणा में 12 दिनों से जारी सफाई हड़ताल खत्म करने की बड़ी कोशिश:

मंत्री विपुल गोयल ने आज सुबह 11 बजे बुलाई कर्मचारी यूनियनों की बैठक; हरियाणा निवास में होगी मांगों पर सीधी चर्चा।

हरियाणा निकाय चुनाव:

उकलाना में कांग्रेस की रीमा सोनी जीतीं, सांपला और धारूहेड़ा में खिला 'कमल'; तीन नगर निगमों में भाजपा के मेयर प्रत्याशी बढ़त के साथ आगे, कांग्रेस दूसरे नंबर पर।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का बड़ा फैसला:

अम्बाला के सदर बाजार चौक का नाम अब होगा 'महाराणा प्रताप चौक', निकलसन रोड का नाम भी बदला; मंत्री ने नगर परिषद को जल्द कार्रवाई के दिए निर्देश।



अम्बाला नगर निगम चुनाव की मतगणना के लिए काउंटिंग स्टाफ को ट्रेनिंग:

एडीसी विराट ने दिए पारदर्शिता के निर्देश: ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल में बुधवार सुबह 8 बजे से शुरू होगा कार्य; लापरवाही पर दी कड़ी चेतावनी।



गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में नि:शुल्क आयुर्वेदिक शिविर आयोजित:

डॉ. समिधा शर्मा ने सिखाए स्वस्थ जीवन के गुर: विद्यार्थियों को मिला योगासन और प्राणायाम का प्रशिक्षण; गर्मी से बचाव के विशेष उपाय बताए।

आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ


नमस्कार।

Previous

धरती का स्वर्ग अब बस एक टिकट दूर: जम्मू-कश्मीर वंदे भारत ने रचा नया इतिहास

Next

सूरतगढ़ विद्युतगृह की 2x660 मेगावाट क्षमता की इकाईयों का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन