दैनिक खबर: आज 23 मई , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री मोदी ने 51 हजार युवाओं को सौंपे सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र:

रेलवे, गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य विभाग समेत कई सरकारी विभागों में मिली नौकरियां; रोजगार मेला अभियान के तहत मिली बड़ी सौगात।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़:

गंभीर मुगलान के जंगलों में घिरे 2-3 पाकिस्तानी आतंकवादी: खुफिया इनपुट के बाद सर्च ऑपरेशन जारी, सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख आतंकियों ने की फायरिंग।

ट्विशा शर्मा केस में आरोपी पति समर्थ सिंह को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा:

पासपोर्ट जब्त करने के भी आदेश: परिजनों के आवेदन पर अदालत का बड़ा फैसला, शनिवार को किया गया था पेश।

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा बने संसद की याचिका समिति के अध्यक्ष:

सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने किया पुनर्गठन: कमेटी में सदन के 10 सदस्यों को किया गया शामिल; हर्ष महाजन और गुलाम अली समेत कई नेता बने मेंबर।

अमरनाथ यात्रा से पहले बाबा बर्फानी की पहली तस्वीरें आईं सामने:

6 से 7 फीट का शिवलिंग हुआ तैयार: सुरक्षाकर्मियों ने सबसे पहले किए दर्शन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; 3 जुलाई से 9 अगस्त 2026 तक चलेगी पवित्र यात्रा।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पीएम मोदी से की मुलाकात:

राष्ट्रपति ट्रम्प की ओर से दिया अमेरिका आने का न्योता: सेवा तीर्थ में 1 घंटे से अधिक चली उच्चस्तरीय बैठक; सुरक्षा, व्यापार और तकनीक पर हुई रणनीतिक चर्चा।

चीन की कोयला खदान में ब्लास्ट, 90 लोगों की मौत:

चीन के शांक्सी प्रांत की कोयला खदान में भीषण विस्फोट से कम से कम 90 लोगों की मौत, पिछले एक दशक का सबसे बड़ा हादसा: शुक्रवार को किनयुआन काउंटी में हुआ धमाका।

गोल्फ कार्यक्रम रद्द कर अचानक व्हाइट हाउस लौटे ट्रम्प:

ईरान के साथ तनाव के बीच अटकलें तेज; नए सैन्य हमलों की तैयारी में जुटा प्रशासन, सीबीएस न्यूज का बड़ा दावा।

बांग्लादेश ने अमेरिका को दी दो महत्वपूर्ण बंदरगाहों के इस्तेमाल की इजाजत:

दोनों देशों के बीच सीक्रेट जानकारी साझा करने का भी हुआ समझौता; बंगाल की खाड़ी रीजन में बढ़ेगा अमेरिकी प्रभाव, हुए तीन बड़े एग्रीमेंट।

अब जनता के सामने होगी सड़कों की जन्मकुंडली:

पीडब्ल्यूडी शुरू करने जा रहा विशेष क्यूआर कोड पहल, नई बनने वाली सड़कों पर लगेंगे कोड; लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा की घोषणा के बाद विभाग ने जारी किया टेंडर।

दिल्ली विकास मंत्री के बयान के बाद दिल्ली सरकार की बड़ी कार्रवाई:

बकरीद पर सड़कों और गलियों में अवैध कुर्बानी पर लगा पूर्ण प्रतिबंध: पशुपालन इकाई ने पहली बार जारी किया सरकारी आदेश; नियम-कानूनों का पालन करना होगा अनिवार्य।



दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई:

बैंकॉक से आए दो थाईलैंड नागरिक गिरफ्तार: सूटकेस से मिला 47.8 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा; ट्रैवल प्रोफाइल पर शक होने के बाद जांच में बरामद हुए 6 वैक्यूम-सील्ड पैकेट।

पंजाब के और अरविंद केजरीवाल अचानक पहुंचे गुरुग्राम:

भोंडसी जेल में बंद AAP मंत्री संजीव अरोड़ा से की मुलाकात: शनिवार को दिल्ली से सीधे पहुंचे दोनों बड़े नेता; मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज।

अम्बाला छावनी के शहीद स्मारक का जल्द होगा उद्घाटन:

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को युद्ध स्तर पर कार्य पूरा करने के दिए निर्देश: शहीद स्मारक में समीक्षा बैठक; पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए जाने की उम्मीद।

रेसलर विनेश फोगाट को एशियन गेम्स ट्रायल में शामिल होने की मिली अनुमति: रेसलिंग फेडरेशन की चयन नीति को बताया भेदभावपूर्ण: खेल और न्याय के हित में अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला; विनेश की याचिका पर सुनवाई के बाद आया आदेश।

जन्म लेने से कोई इंसान नहीं बनता बल्कि शिक्षा ही उसे इंसान बनाती है; 

ऊर्जा मंत्री अनिल विज:  शिक्षाविदों के हाथ में है बच्चों को सर्वश्रेष्ठ नागरिक बनाना: मुस्द्दी लाल आर्य कन्या उच्च विद्यालय के बोले ऊर्जा मंत्री अनिल विज; कहा- स्कूलों में सिर्फ अक्षर ज्ञान, गुरुकुल में मिलते हैं संस्कार।



फरीदाबाद में स्कूल पर गिरी निर्माणाधीन इमारत की दीवार:

मलबे में दबे कई स्कूली बच्चे: प्राइवेट स्कूल की छत पर अचानक भरभराकर गिरी दीवार; हादसे के वक्त कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे मासूम, राहत कार्य जारी।



पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह का बड़ा दावा: -

डेढ़ साल बाद राजनीति से रिटायर हो जाएंगे भूपेंद्र सिंह हुड्डा: रोहतक में बोले बीरेंद्र; हुड्डा के गढ़ किलोई में बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा के समापन से पहले सियासी हलचल तेज।

नगराधीश अभिषेक गर्ग ने समाधान शिविर में सुनीं आमजन की शिकायतें:

अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान के दिए निर्देश: उपायुक्त कार्यालय सभागार में हुआ आयोजन।



केवीआईसी ने देशभर में वर्चुअल माध्यम से मनाया 'विश्व मधुमक्खी दिवस-2026',

अध्यक्ष मनोज कुमार ने हनी प्रदर्शनी का किया उद्घाटन: पर्यावरण संरक्षण और कृषि उत्पादकता बढ़ाने पर दिया गया विशेष जोर।

कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

नमस्कार

Previous

परिवहन मंत्री अनिल विज की बड़ी सौगात : अम्बाला में लोकल बस सेवा पर्यावरण अनुकूल शत-प्रतिशत इलेक्ट्रिक एवं वातानुकूल हुई

Next

आसमान में फिर दिखे UFO अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (Pentagon) ने UFO से जुड़ी अपनी बेहद गोपनीय फाइलों की दूसरी किस्त को सार्वजनिक किया