दैनिक खबर: आज 04 मई , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
बंगाल चुनाव परिणाम:
रुझानों में भाजपा को भारी बहुमत, 191 सीटों पर बढ़त के साथ सत्ता के करीब; भवानीपुर में ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच कांटे की टक्कर जारी।
पांच राज्यों के नतीजों में भाजपा का दबदबा:
बंगाल, असम और पुडुचेरी में सरकार बनाना तय, शाम को मुख्यालय पहुंच कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके आगे।
खराब मौसम के कारण इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:
खराब मौसम के चलते यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को ले जा रही इंडिगो फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग, सुरक्षित उतरने के बाद दोनों नेता दिल्ली रवाना।
49 साल में पहली बार देश में लेफ्ट सरकार नहीं:
केरल विधानसभा चुनाव में पिनराई विजयन के नेतृत्व वाले एलडीएफ की करारी हार, कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने 90 से ज्यादा सीटें जीतकर दस साल बाद सत्ता में की शानदार वापसी।
अटलांटिक महासागर में क्रूज शिप पर हंतावायरस का प्रकोप:
संक्रमण से तीन यात्रियों की मौत और कई बीमार; डब्ल्यूएचओ और दक्षिण अफ्रीका स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को की वायरस के फैलने की पुष्टि।
नेपाल की नई सरकार का बड़ा धमाका:
राष्ट्रपति पौडेल ने अध्यादेश जारी कर 1500 से अधिक सरकारी नियुक्तियां कीं रद्द, 26 मार्च से पहले के सभी राजनीतिक पदों पर नियुक्त अधिकारियों की हुई छुट्टी।
ईरान का अमेरिका को 14 सूत्रीय शांति प्रस्ताव:
होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने और 30 दिनों में युद्ध खत्म करने की रखी शर्त, ट्रंप ने प्रस्ताव को बताया नाकाफी, परमाणु मुद्दे पर तकरार बरकरार।
मेटा ने आउटसोर्सिंग पार्टनर समा से तोड़ा नाता:
स्मार्ट ग्लासेस के जरिए यूजर्स के निजी वीडियो रिकॉर्ड कर एआई ट्रेनिंग में इस्तेमाल करने का लगा आरोप, प्राइवेसी को लेकर विवादों में टेक दिग्गज कंपनी।
आतंकी फंडिंग मामले में इंजीनियर रशीद की जमानत शर्तों पर एनआईए से जवाब तलब:
बीमार पिता की देखभाल हेतु श्रीनगर के बजाय दिल्ली में रुकने की अनुमति के लिए हाई कोर्ट में लगाई गुहार।
इंजीनियर रशीद की जमानत पर दिल्ली हाई कोर्ट ने NIA से मांगा जवाब:
आतंकी फंडिंग मामले में इंजीनियर रशीद की जमानत शर्तों पर एनआईए से जवाब तलब, बीमार पिता की देखभाल हेतु श्रीनगर के बजाय दिल्ली में रुकने की अनुमति के लिए हाई कोर्ट में लगाई गुहार।
दिल्ली में हथियार के बल पर ज्वेलर से बड़ी लूट:
बदमाश स्कूटी, मोबाइल, 75 ग्राम सोना और तीन लाख नकद लेकर हुए फरार, पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगालने में जुटी।
दिल्ली में 5 मई को IPL मैच के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी:
डीसी बनाम सीएसके शाम 5 से रात 12 बजे तक जेएलएन मार्ग और बहादुर शाह जफर मार्ग जैसे रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध।
भीषण गर्मी में आग की घटनाओं पर पीडब्ल्यूडी सख्त:
दिल्ली के सरकारी अस्पतालों और अदालतों में बिजली वायरिंग के तत्काल निरीक्षण के निर्देश, अग्निशमन सुरक्षा उपायों की समीक्षा कर रिपोर्ट पेश करने का आदेश जारी।
हरियाणा सिविल सचिवालय की 8वीं मंजिल से कूदकर कर्मचारी ने किया सुसाइड:
पुलिस और डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची, घटनास्थल पर ही हुई मौत, सचिवालय परिसर में मची अफरा-तफरी, जांच शुरू।
पानीपत के रणजीत हत्याकांड का खुलासा:
पुलिस ने समालखा से सगे भतीजे विनोद को किया गिरफ्तार; डीएसपी सतीश वत्स के अनुसार आपसी रंजिश में दूर के रिश्तेदार ने की थी हत्या।
बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला:
ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे यात्री को आरपीएफ कांस्टेबल ने फुर्ती दिखाते हुए बाहर खींचा, देवदूत बनकर बचाई जान, बहादुरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
590 करोड़ के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले में बड़ी कार्रवाई:
यूएचबीवीएन ने चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर अमित दीवान को किया बर्खास्त; विभाग ने वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोपों के बाद लिया कड़ा फैसला।
अंबाला छावनी भगवान परशुराम के जयकारों से गूंजा माहौल:
मासिक हवन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब; वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विश्व शांति हेतु डाली गईं आहुतियां।
अंबाला पुलिस की थर्ड डिग्री टॉर्चर और गलत गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट सख्त:
पीड़ित ने जांच की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, विभागीय जांच में दोषी पाए गए अधिकारियों के ही एसआईटी में शामिल होने पर जताई आपत्ति।
अंबाला में नशा तस्करों पर एएनसी टीम का बड़ा प्रहार:
दो अलग-अलग मामलों में 118 ग्राम हेरोइन और गाड़ी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार; रिमांड के दौरान तस्करों से होगी गहन पूछताछ।
अंबाला पुलिस ने दो भगोड़े अपराधियों को किया गिरफ्तार:
आठ साल से फरार सड़क हादसे का आरोपी और शातिर बाइक चोर चढ़ा हत्थे; दोनों को भेजा न्यायिक हिरासत।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
Previous
भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बोले ऊर्जा मंत्री अनिल विज, “जनता ने सारी पार्टियों को स्कैन कर पहचाना, काम करने वाली पार्टी केवल भाजपा”
Next