दैनिक खबर: आज 14 मई , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में निर्वाचन आयोग का विशेष अभियान:

30 मई से शुरू होगा मतदाता सत्यापन का तीसरा चरण; 36.73 करोड़ वोटरों के डेटा की होगी गहन जांच और रिवीजन।

कलकत्ता हाईकोर्ट में ममता बनर्जी का 'वकील' अवतार:

काला कोट पहनकर चुनाव बाद हुई हिंसा के खिलाफ खुद की पैरवी; पुलिस पर एफआईआर दर्ज न करने और बुलडोजर एक्शन का लगाया गंभीर आरोप।

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, मगर मौतों के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता:

दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 12.64 लाख के पार; अब तक 40 तीर्थयात्रियों ने गंवाई जान, केदारनाथ में सबसे ज्यादा मौतें दर्ज।

शराब नीति जनक पोस्ट पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त:

जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने अवमानना की कार्रवाई की दी चेतावनी; कहा—कोर्ट के खिलाफ इंटरनेट पर की गई अभद्र टिप्पणियों पर चुप नहीं रहूंगी।

केरल के नए मुख्यमंत्री होंगे कांग्रेस नेता वी.डी. सतीशन:

हाईकमान ने 10 दिन के इंतजार के बाद नाम पर लगाई मुहर; मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की सहमति के बाद आधिकारिक घोषणा।

बीजिंग में ट्रंप और शी चिनफिंग की ऐतिहासिक मुलाकात:

'थ्यूसीडाइड्स ट्रैप' शब्द बना चर्चा का केंद्र; चीनी राष्ट्रपति ने अमेरिका के साथ सहयोग और स्थिरता का नया वैश्विक मॉडल बनाने पर दिया जोर।

कराची में 'पिंकी' का खौफ:

करोड़ों के ड्रग साम्राज्य की मालकिन पुलिस गिरफ्त में, लेकिन डर के मारे नहीं लगाई हथकड़ी; कोर्ट ने भी कुख्यात लेडी डॉन को रिमांड पर भेजने से किया इनकार।

ओमान तट पर ड्रोन हमले के बाद गुजरात का मालवाहक जहाज 'हाजी अली' डूबा:

बीच समुद्र में लगी भीषण आग; ओमान कोस्टगार्ड ने सभी 14 भारतीय क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचाकर निकाला बाहर।

बलूचिस्तान में सेना और विद्रोहियों के बीच भीषण खूनी संघर्ष:

एक मेजर समेत पांच पाकिस्तानी सैनिक ढेर; बरखान जिले के नोशाम में बड़ी कार्रवाई, जवाबी हमले में सात विद्रोहियों के मारे जाने का भी दावा।

सेंट्रल विस्टा में कल से दौड़ेगी हाइड्रोजन शटल बस सेवा:

डीएमआरसी और मंत्रालयों के सहयोग से प्रदूषण मुक्त यात्रा का आगाज; सरकारी कर्मचारियों को निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक परिवहन अपनाने के लिए किया प्रेरित।

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक साल बढ़ा:

केंद्र सरकार ने 24 मई 2027 तक सेवा विस्तार को दी मंजूरी; कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कार्यकाल समाप्त होने से पहले जारी किया आधिकारिक आदेश।

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला:

सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में दो दिन रहेगा वर्क फ्रॉम होम; प्रधानमंत्री की अपील पर मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में भी की 60% कटौती।

जंतर-मंतर बंगले की सेल डीड पर दिल्ली हाईकोर्ट ने उठाए सवाल:

कांग्रेस की याचिका पर विचार करने से पहले मांगी स्वीकार्यता की दलीलें; कोर्ट ने कहा—संतुष्ट होने के बाद ही मिलेगी अंतरिम राहत।

नीट पेपर लीक पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का केजरीवाल को करारा जवाब:

सीबीआई जांच से दोषियों में खौफ का दावा; निकाय चुनाव में भाजपा की बंपर जीत को बताया प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर जनता की मुहर।

हरियाणा 10वीं षित, 89.6% छात्र हुए सफल:

भिवानी की दीपिका ने 499 अंकों के साथ किया प्रदेश टॉप; टॉप-3 में 16 छात्रों ने बनाई जगह, रिजल्ट आते ही क्रैश हुई बोर्ड वेबसाइट। 

अमेरिका के इंडियाना में भीषण सड़क हादसा, करनाल के युवक की मौत:

रेड लाइट पर खड़ी कार को पीछे से मारी टक्कर; 40 वर्षीय प्रवीन ने मौके पर ही तोड़ा दम, परिवार में मातम।

हरियाणा में 1 जुलाई से मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण शुरू:

बीएलओ करेंगे घर-घर जाकर वोटरों का सत्यापन; जनगणना की हाउस लिस्टिंग के साथ तालमेल बिठाकर तैयार होगा सटीक डेटा, 22 सितंबर को अंतिम प्रकाशन।

हरियाणा में ग्रुप-डी भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव:

अब केवल CET स्कोर के आधार पर मिलेगी सरकारी नौकरी; मानव संसाधन विभाग ने नई चयन प्रक्रिया को लेकर जारी की आधिकारिक गजट अधिसूचना।

अंबाला में आपदा से निपटने की तैयारियों का परीक्षण:

राजस्व विभाग और NDMA के सौजन्य से जिले में हुई मॉक ड्रिल; नागरिक अस्पताल में एसडीएम दर्शन कुमार की अध्यक्षता में जांची गई आपातकालीन व्यवस्थाएं।

अंबाला में समाधान शिविरों के माध्यम से समस्याओं का त्वरित निपटान:

प्रत्येक सोमवार और वीरवार को उपमंडल स्तर पर भी होगा आयोजन; डीडीपीओ दिनेश शर्मा ने आमजन से इस अनूठी पहल का लाभ उठाने की अपील की।

अंबाला शहर में कल नहीं होगी पानी की आपूर्ति, बिजली कट से वाटर वर्क्स ठप:

15 मई को सुबह से शाम तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; कार्यकारी अभियंता कर्ण सिंह ने लोगों से की पर्याप्त पानी जमा करने की अपील।

कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

नमस्कार

Previous

01 जुलाई 2026 अहर्ता तिथि के आधार पर हरियाणा में विशेष संघन संशोधन अभियान शुरू, 22 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

Next

निकाय चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत विकास और सुशासन की राजनीति पर जनता की मुहर : मुख्यमंत्री नायब सैनी