06/01/25

प्रियंका गांधी पर टिप्पणी को लेकर भड़के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, लोहारू छात्रा सुसाइड केस में की सीबीआई जांच की मांग

चंडीगढ़, 6 जनवरी (अभी) : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए भिवानी जिले के लोहारू में कॉलेज की छात्रा द्वारा आत्महत्या के मामले में सीबीआई या हाई कोर्ट के सिटिंग जज जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लोहारू कॉलेज में छात्र की आत्महत्या का जो मामला हुआ है, उस मामले में सीबीआई या हाई कोर्ट के सिटिंग जज से जांच होनी चाहिए। ताकि दूध का दूध और पानी का पानी लोगों के सामने आ सके और इस मामले में जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।

साथ ही उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के खिलाफ जो दिल्ली में भाजपा नेताओं द्वारा टिप्पणी की गई है, वह निंदनीय है। भारतीय जनता पार्टी को ऐसे नेताओं को पार्टी से बाहर निकलना चाहिए। साथ ही उन्होंने दिल्ली चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कोई काम नहीं किया है। इसलिए अब दिल्ली की जनता कांग्रेस की ओर देख रही है।

साथ ही उन्होंने दिल्ली चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा व आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कोई काम नहीं किया है इसलिए अब दिल्ली प्रदेश की जनता कांग्रेस की ओर देख रही है।

अपने ट्विटर अकाउंट के हैक होने पर भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है और जब धरती पर बैठकर चांद पर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट कंट्रोल हो सकते हैं तो कुछ भी संभव है। देश में बहुत से ऑनलाइन फ्रॉड चल रहे हैं।

किसान आंदोलन पर बोले हुड्डा

किसान आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि डल्लेवाल की हालत चिंताजनक बनी हुई है, और किसान नेता मरने की कगार पर है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि उनसे बातचीत कर इसका समाधान निकाले। हरियाणा की मौजूदा सरकार पर पर कटाक्ष करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मौजूदा सरकार केवल प्रदेश पर कर्ज बढ़ाने का काम कर रही है और कोई भी नया काम हरियाणा प्रदेश में नहीं किया जा रहा।

Previous

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला, 9 जवान हुए शहीद; कई घायल

Next

गुरु गोबिन्द सिंह जी के साहिबजादों ने समाज व धर्म के लिए सर्वस्व न्यौछावर किया - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी