दैनिक खबर: आज 13 मई , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
पश्चिम एशिया संकट:
ईंधन कीमतों और हवाई मार्ग पाबंदियों के कारण एअर इंडिया ने जून से अगस्त 2026 तक अपनी सौ से अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती कर नेटवर्क स्थिरता बढ़ाने का लिया फैसला
ईंधन बचत की मुहिम:
पीएम मोदी ने पेश की मिसाल, ईंधन खपत घटाने के लिए अपने काफिले में वाहनों की संख्या में की भारी कटौती
मणिपुर में शांति प्रयासों पर प्रहार:
कांगपोकपी में हथियारबंद हमले में तीन वरिष्ठ पादरियों की मौत, चार गंभीर रूप से घायल
नार्को-सिंडिकेट पर बड़ी स्ट्राइक:
इंटरपोल रेड नोटिस के तहत वांछित भगोड़ा प्रभदीप सिंह अजरबैजान से भारत प्रत्यर्पित, सीबीआई और दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी
पुडुचेरी में एनडीए युग की शुरुआत:
एन. रंगासामी ने चौथी बार संभाली मुख्यमंत्री की कमान, उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
आतंकी नेटवर्क पर दोतरफा प्रहार:
किश्तवाड़ में जैश को मदद देने वाला शिक्षक गिरफ्तार, पुंछ में LoC पर घुसपैठ कर रहा आतंकी ढेर
नेपाल बालेन शाह सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका:
ट्रेड यूनियनों और छात्र संगठनों को भंग करने वाले अध्यादेशों पर रोक
ट्रंप की चीन यात्रा:
बीजिंग ने वार्ता से पहले 'चार रेड लाइन्स' तय कर ताइवान और विकास अधिकारों पर अपनी स्थिति स्पष्ट की, ताकि राष्ट्रपति ट्रंप के साथ होने वाली चर्चाओं में चीनी संप्रभुता सुरक्षित रहे।
सीबीएसई 2026:
शिक्षा के दक्षिण मॉडल का दबदबा, त्रिवेंद्रम फिर अव्वल; एनसीआर की महंगी शिक्षा पर उठे सवाल
नीट पेपर लीक विवाद:
अरविंद केजरीवाल ने केंद्र को घेरा, कहा— "बार-बार पेपर लीक होना युवाओं के भविष्य के साथ गद्दारी है"
पंजाब के विकास को रफ्तार:
नितिन गडकरी ने पंजाब को दिया 400 करोड़ का फंड, अमृतसर और भवानीगढ़ फ्लाईओवर प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी
आतंकी नेटवर्क पर कसता शिकंजा:
पुर्तगाल से प्रत्यर्पित इकबाल सिंह उर्फ शेरा NIA की 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर, मोहाली कोर्ट में होगी पेशी
आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ पुलिस में शिकायत:
नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने का आरोप, POCSO एक्ट के उल्लंघन का मामला
हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर अनिल विज ने दी बधाई:
प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और सुशासन की जीत बताया; अंबाला, सोनीपत और पंचकूला के नवनिर्वाचित मेयरों को दी विशेष शुभकामनाएं।
रेवाड़ी में चुनावी हिंसा:
नवनिर्वाचित पार्षद के विजय जुलूस पर हमला, पूर्व पार्षद समेत कई घायल; वकीलों ने किया आरोपियों का बहिष्कार
कुरुक्षेत्र में बड़ी साजिश नाकाम:
STF ने शाहाबाद में खड़ी कार से बरामद किया हैंड ग्रेनेड, गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर हुई कार्रवाई
अम्बाला छावनी शहीद स्मारक में लहराएगा 210 फुट ऊंचा सबसे विशाल तिरंगा:
मेमोरियल टॉवर से भी ऊंचा होगा राष्ट्रभक्ति का प्रतीक; ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने स्थल का किया मुआयना, जल्द स्थापना के निर्देश।
अंबाला में बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का होगा आयोजन:
आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्यों की तैयारियों का होगा परीक्षण; सभी प्रमुख विभागों के बीच समन्वय को किया जाएगा मजबूत।
अंबाला के कलाल माजरी हत्याकांड में पांचवां आरोपी सूरज गिरफ्तार:
मुख्य आरोपी भीम सहित सभी पांचों हमलावर अब सलाखों के पीछे; ईंट-रोड़ों से वार कर रामनाथ की हत्या करने वाले सभी आरोपियों को भेजा गया जेल।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
Previous
वेरका और अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, कल से लागू होंगी नई दरें
Next