दैनिक खबर : आज 06 अप्रैल, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
जनगणना 2027 की तैयारी:
784 जिलों में नागरिक सुविधाओं का डेटा जुटाएंगे अधिकारी; जिला जनगणना हैंडबुक के जरिए तैयार होगा गांव-शहर की बुनियादी सुविधाओं का पूरा डिजिटल रिकॉर्ड, विकास योजनाओं को मिलेगी नई गति।
केरल में चुनावी शंखनाद:
गृह मंत्री अमित शाह ने ईस्टर पर ईसाई समुदाय से भाजपा-राजग को समर्थन देने की अपील की; कहा— 'राज्य में भाजपा सरकार बनाने और भविष्य सुधारने का आ गया समय'।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026:
35 वर्षों में पहली बार अन्नाद्रमुक ने नहीं उतारा कोई ब्राह्मण उम्मीदवार; जयललिता के बाद राजनीति में बदला समीकरण, अन्य प्रमुख दलों ने भी बनाई समुदाय से दूरी।
सिक्किम और उत्तर भारत में मौसम का कहर:
भारी बर्फबारी और लैंडस्लाइड के कारण फंसे 800 पर्यटक; हिमाचल और उत्तराखंड में ओलावृष्टि से सेब की फसल को भारी नुकसान, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि:
एक महीने में जुड़े रिकॉर्ड आठ लाख नए पीएनजी कनेक्शन; घरेलू और वाणिज्यिक गैस उपयोग को बढ़ावा देने और सिलेंडर पर निर्भरता कम करने की दिशा में बड़ा कदम।
वैश्विक संकट की आहट:
ईरान ने दी अमेरिका और इजराइल को सीधी चेतावनी; हमले बढ़े तो होर्मुज और बाब-अल-मंदेब जैसे अहम समुद्री रास्तों को रोककर ठप कर देंगे ग्लोबल सप्लाई चेन और व्यापार।
पुरातात्विक खोज:
इजरायल के हिप्पोस शहर में मिली 2100 साल पुरानी सीसे की गोली; यूनानी भाषा में लिखा है 'सीखो' संदेश, प्राचीन युद्ध कौशल और इतिहास से जुड़े मिले नए और महत्वपूर्ण साक्ष्य।
मिडिल ईस्ट में भारी तनाव:
ईरान ने मार गिराया अमेरिकी F-15E लड़ाकू विमान; एयरमैन ने भेजा 'गॉड इज गुड' का आखिरी संदेश, क्षेत्र में अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की आशंका गहराने से हड़कंप।
उत्तम नगर हिंसा के बाद विहिप का बड़ा कदम:
हिंदू समाज को संगठित और जागरूक करने के लिए दिल्ली में शुरू होगा विशेष अभियान; सांप्रदायिक तनाव के बीच सामाजिक एकता और सुरक्षा पर रहेगा फोकस।
क्राइम पर बड़ी कार्रवाई:
शकरपुर पुलिस ने 24 संगीन वारदातों में शामिल शातिर बदमाश इम्तियाज को किया गिरफ्तार; त्रिलोकपुरी निवासी आरोपित के पास से चोरी के पांच मोबाइल बरामद
शराब घोटाला: हाईकोर्ट में केजरीवाल खुद रखेंगे अपना पक्ष;
जज को सुनवाई से हटाने की मांग पर भी आज होगा फैसला, सीबीआई की चुनौती के बाद कानूनी घमासान तेज।
भारतीय फाइटर संग्राम सिंह ने अर्जेंटीना में रचा इतिहास:
महज 1 मिनट 45 सेकंड में जीती एमएमए फाइट; प्रोफेशनल रेसलिंग के बाद मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में लहराया तिरंगा, फ्रांस के प्रतिद्वंद्वी को दी करारी मात।
हरियाणा नगर निगम चुनाव:
पंचकूला, अंबाला और सोनीपत की वार्डबंदी पर हाईकोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई; कांग्रेस की याचिका पर सरकार देगी शपथ पत्र, चुनाव घोषणा पर रोक के बीच शुरू होगी निर्णायक बहस।
सोनीपत में उपराष्ट्रपति का आगमन:
मुरथल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; मुख्यमंत्री नायब सैनी सहित कई दिग्गज रहेंगे मौजूद, बिना पहचान पत्र प्रवेश पर प्रशासन ने लगाई पूर्ण पाबंदी।
IPL 2026:
मुल्लांपुर स्टेडियम में पंजाब और हैदराबाद मैच के लिए ऑफलाइन टिकट बिक्री शुरू; बॉक्स ऑफिस से आईडी प्रूफ दिखाकर लें टिकट, ₹2500 से ₹25,000 तक की कैटेगरी में उपलब्ध हैं सीटें।
हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत:
मकान, वाहन और विवाह के लिए सरकार खुद देगी ऋण; बैंकों के चक्कर काटने की मजबूरी खत्म, साढ़े नौ साल पुराना फैसला बदलकर पुरानी व्यवस्था हुई बहाल।
FMDA 67 करोड़ की लागत से बनाएगा सात मॉडल सड़कें;
ग्रीनबेल्ट, साइकिल ट्रैक और स्मार्ट स्ट्रीट लाइट जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस सड़कों के प्रस्ताव को सीएम की मिली मंजूरी।
जनगणना-2027 के लिए डीसी अम्बाला के निर्देश:
6 अप्रैल से शुरू होगा मकानसूचीकरण का प्रशिक्षण; लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर जनगणना अधिनियम 1948 के तहत होगी कड़ी दंडात्मक कार्यवाही।
अग्निवीर भर्ती 2027:
अंबाला मुख्यालय ने पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर की 10 अप्रैल; हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ के युवा अब जल्द करें ऑनलाइन आवेदन, भर्ती कार्यालय में भी ले सकते हैं सहायता।
आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ
नमस्कार।
#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate
Previous
अम्बाला: अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ी; अब 10 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे युवा
Next