दैनिक खबर : आज 05 अप्रैल, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
अहमदाबाद एअर इंडिया क्रैश:
हादसे के 10 महीने बाद 30 पीड़ित परिवारों ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र; ब्लैक बॉक्स और कॉकपिट डेटा सार्वजनिक करने की मांग—कहा, "हमें मुआवजा नहीं, सच्चाई चाहिए।"
बंगाल चुनाव 2026:
कूचबिहार में आज 'विजय संकल्प सभा' से हुंकार भरेंगे पीएम मोदी; 'विकसित बंगाल' के विजन के साथ भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था पर टीएमसी को घेरने की तैयारी।
गुजरात हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला:
न्यायिक प्रक्रिया में एआई के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध; फैसले केवल मानवीय विवेक से होंगे, 'हैलुसिनेशन' और पक्षपात के जोखिम को लेकर जारी की सख्त पॉलिसी।
कुल्लू में भीषण हादसा:
बारिश के कारण फिसलन भरी सड़क से खाई में गिरा पर्यटकों का टेम्पो ट्रैवलर; 4 की मौत, 17 रेस्क्यू—चंडीगढ़, राजस्थान और दिल्ली के सैलानी थे सवार।
जस्टिस बीवी नागरत्ना की चुनाव आयोग को नसीहत:
राजनीतिक प्रभाव से मुक्त और स्वतंत्र रहें संवैधानिक संस्थाएं; ढांचा कमजोर होने पर 'संवैधानिक ब्रेकडाउन' का खतरा—पटना में अधिकारों और गरिमा पर बड़ा बयान।
ईरान का अमेरिका-इजराइल को "बड़ा सरप्राइज" देने का अल्टीमेटम:
ट्रम्प की धमकियों को बताया मजाक, कहा—हमलों का बदला होगा नर्क से भी बुरा; खातम अल-अनबिया ने दलदल में फंसने की दी चेतावनी।
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की गीदड़भभकी:
सियालकोट में भारत को दी सीधी धमकी, कहा—अगला संघर्ष सीमाओं तक नहीं कोलकाता तक पहुंचेगा; बिना सबूतों के 'फॉल्स फ्लैग' ऑपरेशन का लगाया आरोप।
आर्टेमिस-2 मिशन:
चंद्रमा की ओर बढ़ रहे चार अंतरिक्ष यात्रियों ने भेजीं पृथ्वी की अद्भुत तस्वीरें; 1.8 लाख किमी का सफर पूरा, 6 अप्रैल तक चांद के करीब पहुंचने का लक्ष्य।
आईएसआईएस आतंकी रिजवान अहमद गिरफ्तार:
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और यूपी एटीएस की कुशीनगर में बड़ी कार्रवाई; पटियाला हाउस कोर्ट में आज पेशी के बाद रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ।
रोहिणी सेक्टर 7-8 में दबंगई:
कार पार्किंग विवाद में महिला ने 78 वर्षीय बुजुर्ग दुकानदार को जड़ा थप्पड़; खुद को पुलिसकर्मी बताकर अन्य दुकानदारों को भी दी गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी।
दिल्ली-एनसीआर में दूषित पानी पर बढ़ी चिंता;
समाधान के लिए 'अर्थ वारियर्स' संस्था ने शुरू की 'सिटिजन वाटर टेस्टिंग लैब'—अब नागरिक खुद कर सकेंगे पानी की जांच।
सीबीएसई का बड़ा शैक्षणिक सुधार:
सत्र 2026-27 से नौवीं कक्षा में एडवांस गणित, विज्ञान और एआई पाठ्यक्रम होंगे लागू; प्रशिक्षित शिक्षकों की कमी बनी इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए बड़ी चुनौती।
हरियाणा कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई:
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले पांचों विधायकों पर लटकी सस्पेंशन की तलवार; डीएसी ने प्रदेशाध्यक्ष को सौंपी रिपोर्ट, अब हाईकमान लेगा अंतिम फैसला।
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला:
गर्भवती महिलाओं के साथ पतियों का भी होगा एचआईवी और सिफलिस टेस्ट; सालाना 12 लाख जांच का लक्ष्य, बच्चों को संक्रमण से बचाने की बड़ी मुहिम।
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में सिलेंडर ब्लास्ट का कहर:
यारा गांव की 24 वर्षीय कोमल ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; ससुर की हालत नाजुक, पीजीआई चंडीगढ़ रेफर—हादसे में झुलसे थे परिवार के छह सदस्य।
हरियाणा में मौसम की बड़ी करवट:
6 से 8 अप्रैल तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार; 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं।
चंडीगढ़ प्रशासन की बड़ी सौगात:
राइट टू सर्विस एक्ट में 90 और सेवाएं शामिल, एस्टेट ऑफिस और आरएलए के काम अब होंगे समयबद्ध; देरी पर अधिकारियों की जवाबदेही तय, कुल 700 सेवाएं दायरे में।
अंबाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई:
हाउसकीपिंग टेंडर दिलाने के नाम पर 5 लाख की ठगी करने वाला मुख्य आरोपी नोएडा से गिरफ्तार; रिमांड के दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों और राशि की होगी बरामदगी।
अंबाला सीआईए-2 :
मिर्च पाउडर डालकर 4 लाख की लूट करने वाला छठा आरोपी गिरफ्तार; निर्मल विहार निवासी को चाकू मारकर दी थी वारदात को अंजाम, आरोपी को भेजा गया जेल।
अंबाला सेक्टर-9 की दुकान में तोड़फोड़:
चोरी , मारपीट मामले में एक और आरोपी अभिषेक गिरफ्तार; ट्रैक्टर-ट्रॉली और सामान पहले ही बरामद, कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर नकेल।
आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ
नमस्कार।
Previous
एनर्जी मिक्स से करें ऊर्जा की दीर्घकालिक मांग का समुचित प्रबंधन- केन्द्रीय विद्युत सचिव
Next