दैनिक खबर : आज 03 अप्रैल, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

मालदा कांड: चुनाव आयोग ने NIA को सौंपी जांच;

7 न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त—कल बंगाल पहुंचेगी टीम, 6 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई।

फ्री सीट सिलेक्शन नियम पर केंद्र का 'यू-टर्न':

20 अप्रैल से लागू होने वाला 60% फ्री सीटों का निर्देश स्थगित; एयरलाइंस की आपत्ति और तेल की बढ़ती कीमतों के बाद मंत्रालय ने लिया फैसला

मोतिहारी में जहरीली शराब का तांडव:

4 की मौत, 15 अस्पताल में भर्ती; 6 ने खोई आंखों की रोशनी, बालगंगा गांव में पसरा मातम

INS तारागिरी आज नौसेना के बेड़े में शामिल: र

क्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशाखापत्तनम में करेंगे कमिशन; 'मेक इन इंडिया' की ताकत बना यह स्वदेशी युद्धपोत

आम आदमी पार्टी (AAP) में बड़ा बदलाव:

राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से हटाया; अशोक मित्तल संभालेंगे कमान—पार्टी और राघव के बीच बढ़ती दूरियों की चर्चाएं तेज

ट्रम्प की ईरान को नई चेतावनी:

"अब पुल और पावर प्लांट्स की बारी"; अमेरिका-इजरायल युद्ध के 34वें दिन और भी आक्रामक हुए डोनाल्ड ट्रम्प

होर्मुज जलडमरूमध्य संकट पर भारत का सख्त रुख:

"केवल भारत ने खोए हैं अपने नागरिक"; 60 देशों की बैठक में विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जताई गहरी चिंता

ट्रम्प का मैक्रों पर निजी हमला:

"वे अब भी जबड़े पर पड़े थप्पड़ से उबर रहे हैं"; व्हाइट हाउस के यूट्यूब चैनल से हटाया गया विवादित वीडियो, फ्रांस में भारी आक्रोश

पूर्वी दिल्ली में 'छेनू गैंग' का शार्पशूटर गिरफ्तार:

एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (AATS) ने सलमान कुरैशी को दबोचा; हथियार के बल पर बड़ी लूट की फिराक में था बदमाश, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे:

कड़कड़डूमा कोर्ट ने 9 आरोपियों को किया बरी; न्यायाधीश प्रवीन सिंह ने कहा—"गवाहों के बयान विरोधाभासी और अविश्वसनीय," अभियोजन पक्ष मामले को साबित करने में रहा पूरी तरह विफल।

एनएमसी मुख्यालय के बाहर सीपीएस डॉक्टरों का हल्लाबोल:

'डिग्री दो या इच्छा मृत्यु' के नारों के साथ दिल्ली में प्रदर्शन; 2,300 से अधिक पीजी डॉक्टरों का भविष्य अधर में, लंबित परीक्षाओं और रजिस्ट्रेशन को लेकर जताई नाराजगी

दिल्ली में 'होस्टाइल अटैक' मॉक-ड्रिल:

पश्चिम एशिया युद्ध के साये में राजधानी की सुरक्षा का परीक्षण; सायरन, ब्लैकआउट और इवैक्यूएशन के जरिए जांची गई इमरजेंसी तैयारी 

सोनीपत इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण अग्निकांड:

कूलर-मिक्सर बनाने वाली फैक्ट्री में सुबह 4 बजे लगी आग; कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान, दमकल की गाड़ियाँ मौके पर


हिसार में 'साइबर डाका':

जीजा-साले से ₹2.40 करोड़ की रिकॉर्ड ठगी; शेयर बाजार में मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में लुटा दी जीवनभर की कमाई

फतेहाबाद को मिलीं नई महिला कप्तान:

आईपीएस निकिता खट्टर संभालेंगी एसपी का कार्यभार; सिद्धांत जैन का हिसार तबादला—गणित में एमएससी और नोएडा की रहने वाली हैं निकिता।

रणदीप हुड्डा की मां आशा हुड्डा का बॉलीवुड डेब्यू:

बेटे की राह पर चलकर 70 की उम्र में शुरू किया फिल्मी सफर; 'तेरा क्या होगा लवली' में 'दादी' के किरदार में आईं नजर

अंबाला अनाज मंडी में गेहूं की आवक शुरू:

एसडीएम दर्शन कुमार ने लिया जायजा; किसानों के लिए 'जियो फेंसिंग' और 'ट्रैक्टर नंबर प्लेट' अनिवार्य, नमी जांचने के बाद दिए खरीद में तेजी के निर्देश।


अंबाला सेंट्रल जेल में सजी 'जेल लोक अदालत':

8 में से 3 मुकदमों का मौके पर निपटारा; सीजेएम प्रवीण ने कहा—"आपसी समझौते से बढ़ता है भाईचारा और समय-धन की होती है बचत।"

आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ



नमस्कार।

Previous

सड़क सुरक्षा की ओर अम्बाला पुलिस का अनूठा कदम; 47 स्थानों पर मेगा हेलमेट अभियान, 786 चालान और सम्मान का संगम

Next

मध्य पूर्व में आज, 3 अप्रैल 2026 की ताजा प्रमुख खबरें