दैनिक खबर: आज 08 जून, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
मणिपुर के उखरुल में भारी बवाल:
असम राइफल्स के जवानों को रोकने के लिए लाठी-मशालें लेकर सड़क पर उतरीं सैकड़ों नगा महिलाएं; सुरक्षाबलों पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश का भी दावा।
एनडीए (NDA) सरकार के खिलाफ विपक्ष की महाबैठक:
दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आज जुटेंगे दिग्गज; जयराम रमेश ने गठबंधन को दिया 'इंडिया जनबंधन' का नया नाम
देश के 12 राज्यों में पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून:
केरल-कर्नाटक समेत पूर्वोत्तर भारत को किया पूरी तरह कवर; मध्य प्रदेश और राजस्थान में प्री-मानसून आंधी-बारिश की दस्तक।
नीट पेपर लीक और CBSE के OSM सिस्टम पर संसद में घमासान:
संसदीय समिति ने NTA और CBSE को किया तलब; पूछे कई तीखे सवाल, मांगा लिखित जवाब।
मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की नई तबादला नीति पर विवाद:
विधवा और परित्यक्ता महिला कर्मचारियों को ट्रांसफर के लिए देना होगा SDM या कोर्ट का प्रमाण पत्र; नियमों को लेकर उठे सवाल।
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप:
तीन देशों में सुनामी का हाई अलर्ट जारी; कई घर तबाह, एक व्यक्ति की मौत की शुरुआती खबर।
डोमिनिकन रिपब्लिक में प्राइवेट जेट क्रैश: \
इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान रनवे पर उछलकर आग का गोला बना गल्फस्ट्रीम विमान; पायलट और को-पायलट की दर्दनाक मौत।
मिडिल ईस्ट में सीजफायर टूटा, ईरान और इजराइल के बीच दोबारा जंग शुरू:
अप्रैल के बाद ईरान ने इजराइल पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें; जवाबी कार्रवाई में इजराइल ने भी ईरान के सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना।
अमेरिका के फिलाडेल्फिया में तेलंगाना के युवक की बेरहमी से हत्या:
फेक पिज्जा ऑर्डर देकर सुनसान इलाके में बुलाया; एक्स्ट्रा कमाई के लिए पार्ट-टाइम डिलीवरी करते थे अंशुल कुंचा।
दिल्ली सरकार और MCD का बड़ा एक्शन:
मालवीय नगर अग्निकांड और सैदुलाजाब हादसे के बाद अवैध बहुमंजिला इमारतों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई; कृष्णा पार्क, खानपुर और सैनिक फार्म्स में चला पीला पंजा।
दिल्ली में जर्जर शौचालय का पिलर गिरने से 6 साल की बच्ची की मौत:
नरेला के होलंबी खुर्द गांव की घटना; जर्जर घोषित होने के बावजूद नहीं हटाया गया था ढांचा।
डीयू की प्रोफेसर डॉ. देबोस्मिता पॉल हत्याकांड का खुलासा:
प्रॉपर्टी विवाद में पश्चिम बंगाल से 1400 किमी दूर आकर किरायेदारों ने की थी हत्या; महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए जरूरी खबर:
दिल्ली में ई-रिक्शा ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 10 दिन का ट्रेनिंग नियम बना मुसीबत: सरकारी आदेश के चलते ही ट्रेनिंग देने में आ रही अड़चन; बढ़ सकती है आवेदकों की परेशानी।
मशहूर हरियाणवी रागनी गायक पेप्सी शर्मा का 38 वर्ष की उम्र में निधन:
अचानक सीने में दर्द के बाद निजी अस्पताल में तोड़ा दम; लोक कलाकारों में शोक की लहर।
फरीदाबाद के गाजीपुर में मिले 15 वर्षीय किशोर के शव की हुई पहचान:
नंगला एंक्लेव का रहने वाला था मृतक आकाश; दोस्त के घर जाने के बाद से था लापता।
रोहतक में गली खुलने पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर का कांग्रेस पर तीखा हमला:
बोले— "गली रुकवाने के पीछे बड़ा खेल; 2005-14 की सरकार में जमीनों पर कब्जा करने वालों का हाथ"
हरियाणा के पूर्व डीजीपी के पीएस की कार का शीशा तोड़कर चोरी:
पंचकूला के सेक्टर-5 दशहरा ग्राउंड मेले में वारदात; नगदी, चेक बुक और चांदी का ब्रेसलेट उड़ाया।
अर्जुन चौटाला और रोहतक DC विवाद में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की एंट्री:
बोले— "गाली देने से कोई बड़ा बनता, तो वही देश का प्रधानमंत्री बनता"; इनेलो वर्कर की पिटाई का वीडियो आने से मामला फिर गर्माया।
अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर चलती कार में लगी भीषण आग:
दुखेड़ी मोड़ के पास जलकर खाक हुई i-20; समय रहते कूदकर बची ड्राइवर और साथी की जान।
अम्बाला में पेट्रोल पंप पर बोतल से जानलेवा हमला करने वाला चौथा आरोपी भी गिरफ्तार:
विशेष अभियान के तहत अंबाला शहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; आरोपी रोहित सिंह भेजा गया जेल
मुलाना में ट्यूबवेल से तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:
गोला गांव के खेत से की थी चोरी; मुलाना पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ
नमस्कार।
Previous
भागवत कथा श्रवण से मिटते हैं सुख-दर्द, संसार का होता है कल्याण: मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
Next