दैनिक खबर: आज 05 मई , 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
पीएम मोदी का बंगाल के लिए बड़ा ऐलान:
पहली कैबिनेट बैठक में ही आयुष्मान भारत को मिलेगी मंजूरी, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन और महिलाओं की सुरक्षा व युवाओं के रोजगार पर रहेगा विशेष जोर।
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों में भाजपा का ऐतिहासिक प्रदर्शन:
पश्चिम बंगाल में पहली बार खिलेगा 'कमल', असम में भाजपा की हैट्रिक; केरल और तमिलनाडु में विपक्षी दलों ने बरकरार रखा अपना दबदबा।
पंजाब CM विधायकों संग दिल्ली रवाना, राष्ट्रपति से मिलेंगे:
7 राज्यसभा सांसदों के दल-बदल के खिलाफ सीएम भगवंत मान 94 विधायकों संग दिल्ली रवाना, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से अकेले मिलकर सौंपेंगे ज्ञापन; विधायक राष्ट्रपति भवन के बाहर रहेंगे मौजूद।
राहुल गांधी का फर्जी पीए बनकर महिला से 25 लाख की ठगी:
विधानसभा चुनाव में टिकट दिलाने का झांसा देकर जालसाजों ने लगाया चूना; पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
तीन वनकर्मियों का शिकार करने वाले बाघ 'विक्रम' की मौत:
जिम कॉर्बेट के ढेला रेस्क्यू सेंटर में देश के सबसे बुजुर्ग बाघ 'विक्रम' की मौत, 21 साल की उम्र तक जीवित रहकर बनाया अनोखा रिकॉर्ड; वन्यजीव प्रेमियों ने दी 'विक्रम' को भावभीनी विदाई।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा:
अमेरिकी सेना ने ईरान के सात छोटे युद्धपोतों को किया तबाह, होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमले की कोशिश को किया नाकाम, ईरान की चुप्पी बरकरार।
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव:
ट्रंप ने शुरू किया 'प्रोजेक्ट फ्रीडम', अमेरिकी सेना ने ईरान की 6 नावें कीं तबाह; मिसाइल और ड्रोन हमले नाकाम कर व्यापारिक जहाजों को सुरक्षित निकालने का दावा।
व्हाइट हाउस के पास सीक्रेट सर्विस और हथियारबंद के बीच मुठभेड़:
सुरक्षाबलों की गोलीबारी में हमलावर हुआ ढेर; क्रॉस फायरिंग की चपेट में आने से एक किशोर राहगीर भी हुआ गंभीर रूप से घायल।
जापान के टाइप 10 टैंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल:
तोप की नली पर वाइन ग्लास रखकर दिखाई असाधारण स्थिरता, झटकों के बावजूद नहीं गिरा एक बूंद भी जाम, जापानी तकनीक का दिखा दम।
एम्स दिल्ली की बड़ी उपलब्धि:
'इम्यूनोलॉजिकल सिग्नेचर' तकनीक से आंतों की टीबी और क्रोहन रोग में होगा सटीक अंतर, गलत इलाज का खतरा होगा खत्म और मरीजों को समय पर मिलेगा सही उपचार।
दिल्ली अरुण जेटली स्टेडियम में डीसी बनाम सीएसके IPL मैच आज:
शाम 5 से रात 12 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू; भारी वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक, जाम से बचने हेतु एडवाइजरी जारी।
दिल्ली में जल संकट से निपटने की तैयारी:
520 नए ट्यूबवेल और अतिरिक्त टैंकरों से होगी जलापूर्ति, मुख्यमंत्री की समीक्षा के बाद शिकायत प्रणाली हुई मजबूत; नए जल शोधन संयंत्रों को जल्द शुरू करने का आदेश।
हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन का जिला दौरा:
महिला अपराधों की समीक्षा के लिए आज करेंगी बड़ी बैठक; अधिकारियों के साथ लंबित मामलों पर चर्चा कर त्वरित कार्रवाई के देंगी निर्देश।
फरीदाबाद में सिविल इंजीनियर ने दो बेटों संग नहर में लगाई छलांग:
पांच वर्षीय मासूम और पिता लापता; नौ साल का बड़ा बेटा पांच किलोमीटर तैरकर मौत को मात देकर सुरक्षित बाहर निकला।
गुरुग्राम में लेपर्ड ट्रेल पर पलटी ब्लैक थार:
=अरावली की पहाड़ियों में स्थित लेपर्ड ट्रेल पर बेकाबू होकर गड्ढे में पलटी महिंद्रा थार, बाल-बाल बचे कार सवार युवक; राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला, हादसे में आई मामूली चोटें।
IDBI बैंक ने पानीपत सिविल अस्पताल ने दिया 2.49 करोड़ का अनुदान;
सीएसआर पहल के तहत बेहतर होंगी स्वास्थ्य सेवाएं, डॉ. सुमिता मिश्रा को चंडीगढ़ में औपचारिक रूप से सौंपा गया चेक।
अंबाला छावनी भगवान परशुराम के जयकारों से गूंजा माहौल:
मासिक हवन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब; वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विश्व शांति हेतु डाली गईं आहुतियां।
अंबाला पुलिस की थर्ड डिग्री टॉर्चर और गलत गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट सख्त:
पीड़ित ने जांच की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, विभागीय जांच में दोषी पाए गए अधिकारियों के ही एसआईटी में शामिल होने पर जताई आपत्ति।
आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ
नमस्कार।
Previous
आज 5 मई का इतिहास
Next